Salman Khan Fees For Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 19’ जल्द ही शुरू हो जाएगा। शो के प्रीमियर में अब बस कुछ ही घंटों का समय रह गया है। बिग बॉस के इस सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। शो के 19वें सीजन के लिए सलमान खान ने कितनी फीस वसूल की है। इसका खुलासा हो गया है। आइए जानते हैं सलमान खान की बिग बॉस के 19वें सीजन की फीस?
बिग बॉस 19 के लिए सलमान खान की फीस क्या?
कई रिपोर्ट्स की मानें, तो सुनने में आया है कि बिग बॉस 19 के लिए सलमान खान को 120 से 150 करोड़ रुपये बतौर फीस दिए गए हैं। इसके हिसाब से सलमान को हर वीक लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये की फीस मिलेगी। हालांकि, पिछले सीजन के मुकाबले सलमान की फीस कम है। बिग बॉस के 18वें सीजन के लिए सलमान खान को कथित तौर पर 250 करोड़ रुपये दिए गए थे।
पिछले दो सीजन से कम फीस
इतना ही नहीं बल्कि बिग बॉस 17 के लिए उन्हें 200 करोड़ रुपये की फीस दी गई थी। बिग बॉस के 19वें सीजन की फीस पिछले सीजन से कम है। वहीं, अगर शो की बात करें तो 24 अगस्त को शो का प्रीमियर होने वाला है। शो के प्रीमियर को पहले जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकेगा और इसके बाद इसे टीवी पर ऑन एयर किया जाएगा।
चार कंटेस्टेंट्स के प्रोमो वीडियो
सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के चार कंटेस्टेंट्स के प्रोमो वीडियो आ चुके हैं। इन प्रोमो वीडियो में गौरव खन्ना, नगमा और अवेज और अमाल मलिक के डांस परफॉर्मेंस हैं। स्टेज पर सभी कंटेस्टेंट्स थिरकते नजर आ रहे हैं। हालांकि, प्रोमो में सभी के फेस को ब्लर किया गया है, लेकिन यूजर्स कयास लगा रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि शो में क्या-क्या होने वाला है?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss Controversies: कभी हुई मारपीट, तो कभी मचा हंगामा… घर में कब-कब हुआ बवाल?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
13 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
14 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
15 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
16 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines