Bigg Boss 19: सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में कई कंटेस्टेंट्स को प्यार से उनकी गलतियों का अहसास दिलाया है। प्रणीत मोरे किस तरह से लगातार तान्या मित्तल का मजाक बना रहे हैं और अपने स्टैंड अप में कॉमेडियन ने जैसे सलमान खान का नाम इस्तेमाल किया है, उस पर शो के होस्ट का रिएक्शन आया। हालांकि, सलमान इस हफ्ते 3 बड़ी भूल कर बैठे और उसका खामियाजा उन्हें जल्द ही भुगतना पड़ सकता है। उनसे जाने-अनजाने में 3 जरूरी मुद्दे छूट गए और अब इसके कारण घर का माहौल खराब हो सकता है। चलिए जानते हैं कि सलमान से क्या-क्या चूक हुई हैं।
गौरव खन्ना को कॉर्नर किए जाने पर नहीं मिला सपोर्ट
गौरव खन्ना को पहले ही हफ्ते एक दाल वाले मुद्दे पर सभी घरवालों ने घेर लिया था। इसके बाद घर में सभी उनके खिलाफ हो गए और उन्हें कॉर्नर कर दिया गया। हालांकि, ये बात साबित हो गई कि गौरव ने बार-बार दाल नहीं ली थी और उनकी वजह से खाना कम नहीं पड़ा था। बावजूद इसके सलमान खान ने गौरव के सपोर्ट में कुछ भी नहीं कहा। ऐसे में अब बाकी कंटेस्टेंट्स फिर से गौरव को या किसी और को शो में कॉर्नर कर सकते हैं।
अभिषेक बजाज से बदतमीजी पर सलमान की खामोशी
अभिषेक बजाज के साथ घर में कई लोग बदतमीजी कर रहे हैं। अमाल मलिक ने तो सलमान खान के सामने भी अभिषेक के साथ खराब रवैया दिखाया और होस्ट ने कुछ नहीं कहा, तो अमाल की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि सलमान खान के जाने के बाद वो अभिषेक संग गाली-गलौज पर उतर आए। नेहल झगड़ों के बीच अभिषेक के परिवार को बीच में ला रही हैं और फिर भी सलमान खान इस मामले को इग्नोर करते दिखे। अब लोगों को ये देखकर हिम्मत बढ़ जाएगी और घर का माहौल बेहद खराब हो सकता है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Bigg Boss 19 के दोगले कंटेस्टेंट्स? दोस्तों के बीच ही खेल रहे डबल गेम
कुनिका की बढ़ती दादागिरी
कुनिका सदानंद की सलमान हर मौके पर तारीफ करते हुए नजर आए हैं, जबकि उन्हें उनकी गलतियों का अहसास दिलाना बेहद जरूरी था। उन्हें अनफेयर तरीके से कैप्टेंसी मिली है, बावजूद इसके वो सिर्फ एक बर्तन न धोने पर अभिषेक बजाज का खाना रोक रही थीं। उन्होंने गौरव को लेकर झूठी बात फैलाई, जिसके कारण पूरा घर उनके खिलाफ हो गया। उनका घर में बॉसी अंदाज बढ़ता जा रहा है। वो लोगों से रिस्पेक्ट की उम्मीद करती हैं, लेकिन खुद के लिए ये रूल अप्लाई नहीं करतीं। अगर सलमान खान ने कुनिका को टोका होता, तो अब घर को नया कैप्टन नहीं चुनना पड़ता।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
6 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
8 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
9 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
10 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
11 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
11 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines