Bigg Boss 19 के रूमर्ड कंटेस्टेंट की हुई सर्जरी, थर्ड पार्टी एजेंसी पर लगाए गंभीर आरोप

Micky Makeover Health Update: ‘बिग बॉस सीजन 19’ के एक्सपेक्टेड कंटेस्टेंट ने खुलासा किया है कि उन्होंने हाल ही में सर्जरी करवाई है। साथ ही उन्होंने इस सर्जरी को लेकर एक थर्ड पार्टी एजेंसी पर आरोप भी लगाए हैं।

Micky Makeover

मिकी मेकओवर ने सर्जरी के बाद बड़े खुलासे किए हैं। (Photo Credit- Instagram)

Micky Makeover Health Update: ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए अप्रोच किए गए मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिकी मेकओवर पिछले कुछ दिन से अस्पताल में भर्ती थे। अब मिकी मेकओवर ने फैंस को एक गुड न्यूज दी है कि उन्हें डिस्चार्ज मिल चुका है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बड़ा खुलासा किया है कि वो अस्पताल में इसलिए एडमिट थे क्योंकि उनकी सर्जरी होनी थी। अब वो सर्जरी करवाने के बाद घर लौट आए हैं। साथ ही मिकी मेकओवर ने सोशल मीडिया पर सर्जरी करवाने वाली थर्ड पार्टी एजेंसी को भी फटकार लगाई है।

विज्ञापन

Micky Makeover

विज्ञापन

सर्जरी के बाद थर्ड पार्टी एजेंसी पर फूटा मिकी मेकओवर का गुस्सा

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि इस थर्ड पार्टी एजेंसी के साथ उनका एक्सपीरियंस बेहद खराब रहा है। उनकी सर्विस, हॉस्पिटल के साथ कोर्डिनेशन 0% था, लेकिन इसने स्ट्रेस 100% दिया। अब इन्फ्लुएंसर ने अपने फैंस को इस तरह की एजेंसी पर विश्वास ना करने की सलाह दी है। आपको बतया दें, अब जिस एजेंसी पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिकी मेकओवर ने आरोप लगाए हैं, वो क्लाइंट्स के लिए प्राइवेट अस्पताल में सर्जरी बुक करती है।

Micky Makeover

विज्ञापन

सिक्योरिटी अमाउंट नहीं मिली वापस

अब मिकी मेकओवर ने बताया है कि उन्होंने भी अपनी सर्जरी के लिए उन्हीं के जरिए बुकिंग की थी, ये सोचकर कि सब चीजें आसान और स्मूथ रहेंगी। हालांकि, उनका एक्सपीरियंस हद से ज्यादा खराब रहा। मिकी मेकओवर को इस दौरान ना तो ठीक से कोऑर्डिनेशन मिला और ना ही समय पर जवाब। मिकी मेकओवर ने कहा है कि हॉस्पिटल स्टाफ तो ठीक था, लेकिन उनके लिए ये एजेंसी सिर्फ देरी और कन्फ्यूजन का कारण बनी। इतना ही नहीं वो उन्हें सिक्योरिटी अमाउंट भी वापस नहीं दे रहे हैं। उनके पैसे अटक गए हैं।

विज्ञापन

Micky Makeover

जल्द करेंगे बड़े खुलासे

वहीं, अपनी हेल्थ पर अपडेट देते हुए मिकी मेकओवर ने बताया है कि सर्जरी के बाद डिस्चार्ज हो चुका है और उन्हें रेस्ट करना है। इसके अलावा उन्होंने लोगों को उनके प्रार्थना करने और प्यार देने के लिए धन्यवाद भी कहा है। मिकी ने अब कहा है कि उनके साथ बहुत कुछ हुआ है और वो जल्द ही इसे शेयर करेंगे। उन्हें क्या हुआ था, वो हॉस्पिटल में क्यों थे और उन पर क्या-क्या गुजरी? वो जल्द ही इसका खुलासा करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ