टीवी का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन आने वाला है। शो को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है और फैंस इसके प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब शो के प्रीमियर की डेट भी सामने आ गई है। जी हां, सलमान खान के शो के शुरू होने में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है। आइए जानते हैं कि शो कब शुरू होगा?
शो के प्रीमियर की डेट रिवील
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में शो के प्रीमियर की डेट रिवील की गई है। इस पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा गया कि सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो ‘बिग बॉस’ का प्रीमियर 3 अगस्त को हो सकता है। बिग बॉस अगस्त में आ रहा है।
मेकर्स ने नहीं किया कंफर्म
इस पोस्ट की मानें तो सलमान खान का शो अगस्त के शुरू में ऑनएयर हो जाएगा, लेकिन अभी तक शो के मेकर्स ने इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि शो का प्रीमियर अगस्त के शुरू में ही होगा। देखने वाली बात होगी कि शो के मेकर्स कब इसके प्रीमियर की डेट रिवील करते हैं।
फैंस हुए एक्साइटेड
वहीं, इस पोस्ट के समाने आने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और कमेंट्स के जरिए अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि बेसब्री से शो का इंतजार कर रहा हूं। दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या ये कंफर्म है? तीसरे यूजर ने लिखा कि हां, हम इंतजार कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि इंतजार हो रहा है। इस तरह कमेंट्स के जरिए फैंस अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
शो के अप्रोच कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
इसी के साथ अगर शो के अप्रोच कंटेस्टेंट्स की बात करें तो अब तक कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में लक्ष्य चौधरी, मिक्की मेकओवर, अरहान अंसारी, राम कपूर और उनकी वाइफ गौतमी कपूर, खुशी दुबे, धीरज धूपर, अरिश्फा खान, शशांक व्यास, मून बनर्जी और शरद मल्होत्रा जैसे नाम सामने आ चुके हैं। देखने वाली बात होगी कि शो में कौन-कौन नजर आता है।
यह भी पढ़ें- Ahan Shetty को मिली नई रूममेट, घर आते ही Athiya Shetty के भाई ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines