Bigg Boss 19 के प्रीमियर की डेट हुई लॉक! कब आएगा Salman Khan का प्रोमो वीडियो?

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। शो के लिए कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किया जा रहा है। हाल ही में शो का लोगो प्रोमो वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें बिग बॉस की आंख में कई कलर नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 की प्रीमियर डेट? IMAGE CREDIT- INSTAGRAM

विज्ञापन

Bigg Boss 19 Premier Date: सलमान खान और टीवी का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन आने वाला है। शो को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। हर कोई शो के लिए बेहद एक्साइटेड है और इसके प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच अब शो के प्रीमियर की डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि शो का प्रीमियर किस डेट को आएगा और सलमान खान का प्रोमो वीडियो कब रिलीज होगा?

कब होगा बिग बॉस 19 का प्रीमियर?

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ के प्रीमियर की बात करें तो biggboss.tazakhabar ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शो के प्रीमियर, सलमान खान के प्रोमो वीडियो और कंटेस्टेंट्स के बारे में जानकारी दी गई है। वीडियो की मानें तो जानकारी है कि ‘बिग बॉस 19’ की प्रीमियर डेट लॉक हो चुकी है, जो 30 अगस्त है। बिग बॉस 19 का प्रीमियर 30 अगस्त को होगा।

विज्ञापन

कब आएगा सलमान खान का प्रोमो वीडियो?

सलमान खान के प्रोमो वीडियो को लेकर कहा गया है कि वो शूट हो चुका है और इस महीने के आखिर तक आ सकता है या फिर सलमान का प्रोमो अगस्त के पहले हफ्ते में रिलीज किया जा सकता है। बिग बॉस का प्रमोशन एक महीने पहले शुरू हो जाता है, उस हिसाब से देखें तो अगस्त के पहले हफ्ते तक प्रोमो वीडियो आ जाएगा। सलमान ने 21 तारीख को प्रोमो शूट किया है। ऐसे में इसे जल्दी ही रिलीज भी कर दिया जाएगा।

कंटेस्टेंट्स पर क्या अपडेट?

बिग बॉस 19 के अप्रोच कंटेस्टेंट्स की बात करें तो मि. फैजू और अपूर्वा दोनों शो के लिए कंफर्म माने जा रहे हैं। अमाल मलिक को भी शो का ऑफर मिला है, लेकिन वो शो में आएंगे या नहीं? इसको लेकर अभी कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है। मीरा को लेकर भी बहुत विवाद है कि वो शो में आएंगी या नहीं, तो मीरा भी अभी लिस्ट में है और उनको लेकर कुछ कंफर्म नहीं है। देखने वाली बात होगी कि बिग बॉस 19 में कौन-कौन नजर आता है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ