हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Bigg Boss 19 के घर में कैसे होगी राजनीति? राशन नहीं किस और चीज पर होगा हंगामा

'बिग बॉस सीजन 19' (Photo Credit- Instagram)
विज्ञापन

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। जैसे-जैसे ‘बिग बॉस 19’ की प्रीमियर डेट पास आ रही है, फैंस के दिल की धड़कनें भी तेज हो रही हैं। इस बार शो के कांसेप्ट में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। अब ‘बिग बॉस’ में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। हर बार दर्शकों को ड्रामा, लड़ाई- झगड़े और लव एंगल देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार शो में राजनीति देखने को मिलेगी। अब शो में क्या होगा और कैसे होगा? चलिए जानते हैं।

प्रीमियर एपिसोड में ही शुरू होगी राजनीति

‘बिग बॉस 19’ की थीम राजनीति पर आधारित होगी। प्रीमियर एपिसोड के दौरान सलमान खान कंटेस्टेंट्स को दो टीमों में डिवाइड करेंगे, जिन्हें ‘पार्टियां’ कहकर बुलाया जाएगा। हर हफ्ते दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप से एक कंटेस्टेंट को लीडर की कुर्सी के लिए नॉमिनेट करेंगी। चुने गए दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा और घरवाले बैलेट वोटिंग के जरिए चुनाव करेंगे। जीतने वाला उम्मीदवार एक हफ्ते के लिए ‘सरकार’ बनेगा और बाकी के कंटेस्टेंट्स में से किचन मिनिस्टर, बेड मिनिस्टर चुनेगा। इसके साथ ही लीडर घरवालों को घर के कामों को पूरा करने की जिम्मेदारी भी देगा।

क्या राशन और बेड के लिए होगी जंग?

आपको बता दें, इस बार शो में राशन की कोई कमी नहीं होगी, क्योंकि कंटेस्टेंट्स को उनके ग्रुप के लोगों के मुताबिक राशन मिलेगा। लेकिन ड्रामे का तड़का लगेगा बेड की कमी को लेकर। दरअसल, 18 कंटेस्टेंट्स के लिए सिर्फ 15 बेड ही मौजूद होंगे। ड्रामा और लड़ाई बढ़ाने के लिए इस बार ‘बिग बॉस दोनों’ पार्टियों को सीक्रेट टास्क भी देंगे, जिसे पूरा कर दोनों टीम एक हफ्ते का राशन कमा सकेंगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में 3 करोड़ फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर की होगी एंट्री, अदनान शेख ने दिखाई दोस्त की डेंजर साइड

पहले ही दिन मिलेगा राजनीति का डोज

‘बिग बॉस 19’ का प्रीमियर 24 अगस्त को होगा। इसके साथ ही इस बार एक ट्विस्ट शो की स्ट्रीमिंग में भी होगा। शो की स्ट्रीमिंग ऑनलाइन मोड जियो हॉटस्टार पर रात 9:00 बजे होगी, तो वहीं कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे होगी। आपको बता दें, अभी तक इस सीजन के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स के नाम सामने नहीं आए हैं। दूसरी तरफ शो को लेकर हो रहे दिलचस्प खुलासों से शो को लेकर बज बना हुआ है। दर्शकों को पहले ही दिन से ड्रामा, एंटरटेनमेंट और राजनीति का दमदार डोज मिलने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola