Bigg Boss 19 Latest Update: मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का प्रीमियर शुरू होने में अब सिर्फ तीन दिन का समय रह गया है। शो के शुरू होने से पहले इसको लेकर नए-नए अपडेट्स आ रहे हैं। इस बीच अब जानकारी आई है कि इस बार ‘बिग बॉस’ में पॉलिटिशियन की एंट्री होगी। साथ ही ये भी सुनने में आया है कि लास्ट मूमेंट पर एक हसीना ने शो से किनारा कर लिया है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये हसीना?
शो में होगी पॉलिटिशियन की एंट्री?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्हाइट कलर की कार आती है, उसके पहले सिक्योरिटी की दो गाड़ियां आती है। कार को देखकर लग रहा है कि शो में किसी पॉलिटिशियन की भी एंट्री हो सकती है। साथ ही biggboss.tazakhabar ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जानकारी देते हुए लिखा है कि पॉलिटिशियन की बिग बॉस 19 में एंट्री होगी।
किस हसीना ने किया किनारा?
इसके अलावा biggboss.tazakhabar ने एक और पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि इस बार बिग बॉस में लास्ट मूमेंट पर कास्टिंग में बदलाव रियल होगा। हुनर हाली, जो बिग बॉस के 19वें सीजन में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार थीं, उन्हें रियलिटी शो से पीछे हटना पड़ा है। इसके पीछे की वजह की बात करें तो मयंक गांधी के साथ उनके तलाक की कार्यवाही जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। शो के टाइम के समय के आसपास अदालत की सुनवाई में भाग लेने उन्हें जाना पड़ सकता है।
कब होगा बिग बॉस का प्रीमियर?
इसके अलावा अगर शो के प्रीमियर की बात करें तो 24 अगस्त को शो शुरू होने वाला है। अभी तक शो के कंटेस्टेंट्स के प्रोमो सामने नहीं आए हैं। देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में कौन-कौन आता है?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में WWE के इस स्टार की हो सकती है व्लाइड कॉर्ड एंट्री, धूम मचाएगा नया सीजन
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines