Bigg Boss 19 Official Trailer Release: टीवी के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है। शो के ट्रेलर को जियोहॉटस्टार पर शेयर किया गया है। सलमान खान के ट्रेलर को देख लोगों ने भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है। बिग बॉस 19 का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।
‘बिग बॉस 19’ का ट्रेलर रिलीज
बिग बॉस 19 के ट्रेलर को जियोहॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। शो के ट्रेलर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि इस बार बिग बॉस के घर का ड्रामा होगा- डेमोक्रेजी, इन नए ट्विस्ट के लिए क्या आप हैं तैयार? बिग बॉस 19, 24 अगस्त से सिर्फ जियोहॉटस्टार और कलर्सटीवी पर।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
शो के ट्रेलर पर अब यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने शो के ट्रेलर को देखने के बाद कहा कि वेलकम बैक सलमान सर। दूसरे यूजर ने लिखा कि एक्साइटेड फॉर शो। तीसरे यूजर ने लिखा कि इस बार का सीजन कुछ अलग लग रहा है। एक अन्य यूजर ने कहा कि मजा आ गया। एक अन्य ने लिखा कि कमाल का ट्रेलर है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने शो के ट्रेलर को देखने के बाद किए हैं।
मेकर्स कर रहे कंटेस्टेंट्स की तलाश
इसके अलावा अगर सलमान खान के इस शो की बात करें तो शो के शुरू होने में अब ज्यादा लंबा टाइम नहीं बचा है। मेकर्स अभी भी शो के कंटेस्टेंट्स की तलाश में हैं। शो के लिए अब तक 50 से ज्यादा लोगों को अप्रोच किया जा चुका है। हालांकि, अभी तक सलमान खान के शो के लिए एक भी कंटेस्टेंट्स का नाम कंफर्म नहीं हुआ है। हर किसी को इंतजार है कि शो में इस बार कौन-कौन आएगा?
शो में होंगे तीन होस्ट
बिग बॉस 19 की बात करें तो सुनने में आया है कि सलमान खान का ये शो पांच महीने तक चलेगा। शो को सलमान खान सिर्फ तीन महीने के लिए होस्ट करेंगे। इसके अलावा चर्चा है कि शो में करण जौहर, फराह खान या फिर अनिल कपूर बतौर होस्ट आ सकते हैं। देखने वाली बात होगी कि शो में आगे क्या होगा? या फिर ये चर्चा महज रूमर्स बनकर रह जाएगी।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में ये 2 हसीनाएं राजनीति करती आएंगी नजर? फेम देख मेकर्स ने किया अप्रोच!
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines