Bigg Boss 19: सलमान खान का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ आए दिन सुर्खियों में बना हुआ है. शो में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. वीकेंड का वार में सलमान खान ने तान्या मित्तल को सपोर्ट करते हुए घरवालों की जमकर क्लास लगाई. वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर एविक्शन को लेकर भी हलचल देखने को मिल रही है. एविक्टेड सदस्यों में नेहल चुडासमा और बसीर अली का नाम सामने आ रहा है. हालांकि ये तो अपकमिंग एपिसोड में ही देखने को मिलेगा कि किसका पत्ता साफ होता है. एविक्शन की खबरों के बीच अगले हफ्ते के नॉमिनेशन भी सामने आ गए हैं. चलिए जानते हैं अगले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कौन-कौन नॉमिनेट हुआ है?
कौन हुआ नॉमिनेट?
बिग बॉस 19 के फैन पेज ‘बीबी तक’ की रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस ने नॉमिनेशन में एक और दांव खेला है जिससे घरवालों पर नॉमिनेशन की तलवार लटक गई. अगले हफ्ते अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और मृदुल तिवारी के अलावा सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हो गए हैं. दरअसल बिग बॉस के नॉमिनेशन से पहले अशनूर और अभिषेक आपस में नॉमिनेशन डिस्कस करते नजर आए थे, गेम का बड़ा रूल ब्रेक करते देख बिग बॉस भी गुस्सा हो गए.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले कब, Salman Khan के शो के खत्म होने में कितना टाइम?
बिग बॉस ने खेला नया दांव
बिग बॉस ने घर के कैप्टन मृदुल तिवारी को अशनूर और अभिषेक पर एक्शन लेने का मौका दिया. इस पर मृदुल ने अशनूर और अभिषेक को माफ कर दिया और बिग बॉस ने अपना दांव खेलते हुए मृदुल के साथ-साथ अशनूर और अभिषेक को नॉमिनेशन से सुरक्षित करके बाकी सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया. अब बिग बॉस के इस ट्विस्ट से घर के समीकरण भी बिगड़ते दिखाई देंगे. अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अशनूर और अभिषेक के रूल ब्रेक करने पर घरवालों का क्या रिएक्शन होगा.
यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते होगा डबल एविक्शन? सीक्रेट रूम का फिर खुलेगा दरवाजा!
वीकेंड का वार में किसका कटेगा पत्ता?
बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, बसीर अली और नेहल चुडासमा नॉमिनेटेड हैं. वहीं खबरें हैं कि वीकेंड का वार में डबल एविक्शन देखने को मिलेगा. नेहल और बसीर का बिग बॉस के घर से पत्ता कटने वाला है. हालांकि खबरें तो ये भी हैं कि नेहल घर से एविक्ट हो जाएंगी और बसीर को सीक्रेट रूम में रखा जाएगा.
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
39 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
4 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
4 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
5 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
6 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
7 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines