Bigg Boss 19 Nominations: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो में इस हफ्ते नॉमिनेशन में तगड़ा ट्विस्ट देखने को मिला. बिग बॉस ने घरवालों के साथ एक बार फिर खेला कर दिया. इस बार बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. वहीं नॉमिनेशन टास्क में भी काफी घमासान देखने को मिला. नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम जानकर आपको भी झटका लगेगा. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर वो कौन-कौन से नाम हैं जो इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं?
कौन हुआ नॉमिनेट?
एक्स के वायरल पेज ‘ग्लैम वर्ल्ड टॉक्स’ की पोस्ट के अनुसार इस हफ्ते 5 कंटेस्टेंट्स के सिर पर एविक्शन की तलवार लटकी है. इसमें अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, प्रणित मोरे, बसीर अली और नेहल चुडासमा का नाम शामिल है. बिग बॉस ने नॉमिनेशन में इस बार कंटेस्टेंट्स को उन दो नामों को लेने के लिए कहा जिन्हें वो नॉमिनेट करना चाहते थे.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: पहले हफ्ते गौरव, दूसरे में अभिषेक… रैंकिंग पोल में तीसरे वीक का टॉप कंटेस्टेंट कौन?
नॉमिनेशन में मृदुल ने कुनिका और नेहल, कुनिका ने अभिषेक और गौरव, बसीर ने अवेज और प्रणित, प्रणित ने बसीर और जीशान, फरहाना ने नीलम और अभिषेक, गौरव ने कुनिका और बसीर, नेहल ने कुनिका और मृदुल, नीलम ने अवेज और अभिषेक, अशनूर ने कुनिका और फरहाना, अमाल ने गौरव और प्रणित, अवेज ने नीलम और जीशान, शहबाज ने प्रणित और अभिषेक, अभिषेक ने नेहल और शहबाज, जीशान ने अवेज और प्रणित और तान्या ने बसीर और नेहल को नॉमिनेट किया.
बिग बॉस ने किया खेला
वहीं इसके बाद बिग बॉस ने असली खेल खेला और अमाल-नीलम के बीच हुई बातचीत की एक क्लिप घरवालों को सुनाई. जिसमें अमाल और नीलम नॉमिनेशन डिस्कस करते नजर आ रहे थे. बिग बॉस ने इस पर कहा कि जब आप सब इस नॉमिनेशन को सीरियस नहीं लेते हैं तो अमाल को छोड़कर इस घर के सभी कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया जाता है. जिसके बाद बिग बॉस ने सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में 2 कंटेस्टेंट्स हुए पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट, बिग बॉस ने क्यों सुनाई इतनी बड़ी सजा?
एक ट्विस्ट से बचे घरवाले
बिग बॉस यहां भी नहीं रुके उन्होंने एक और ट्विस्ट डाला और कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन से बचने का एक और मौका दिया. इसमें घरवालों को उन दो सदस्यों के नाम लेने थे जिन्हें वो सैफ करना चाहते हैं. बिग बॉस ने एक-एक कंटेस्टेंट को कन्फेशन रूम में बुलाया और सुरक्षित सदस्यों के नाम पूछे. इसके बाद जिन सदस्यों का नाम सबसे कम लिया गया बिग बॉस ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया. इनमें अशनूर, बसीर, अभिषेक, नेहल और प्रणित शामिल थे। अब ये पांचों सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines