Bigg Boss 19: बिग बॉस के इस सीजन में हर दिन ही घर में किसी न किसी बात पर लड़ाई झगड़े लगे ही रहते हैं लेकिन अभी तक किसी को भी फिजिकली किसी से कोई दिक्कत नहीं हुई थी जिसका भी रिकॉर्ड अब टूट गया है। कैसे हम आपको बताएंगे और इसपर घरवालों का क्या रिएक्शन था ये भी साझा करेंगे।
यह भी पढ़ें: ‘शादी रोक दी, बस शो से लड़कर न आएं…’, Awez Darbar और Nagma Mirajkar को लेकर ये क्या बोल गए इस्माइल दरबार?
क्या था कप्तानी का टास्क?
बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में कप्तान के चुनाव के लिए बसीर और अभिषेक को एक टास्क दिया गया था। इस टास्क में दोनों को अलग-अलग रंग के रिबन्स दिए गए थे और घर के बाकी सदस्यों को एक-एक स्टूल पर बैठा दिया गया था। शर्त ये थी कि, दोनों कंटेस्टेंट्स को ये रिबन्स सभी सदस्यों की स्टूल्स पर बांधने थे और जिसके रिबन्स सबसे ज्यादा सदस्यों के स्टूल पर बंधा होता वो इस खेल का विजेता और घर का अगला कप्तान घोषित होगा। इस खेल को जीतकर अगले हफ्ते के कप्तान बसीर बन गए।
अभिषेक ने ये क्या हरकत कर दी?
दरअसल खेल के दौरान अभिषेक ने फरहाना के स्टूल पर अपना रिबन बांधने के लिए उन्हें उनकी स्टूल से उठाना चाहा और जब वो नहीं हटी तो अभिषेक ने उन्हें अपनी गोद में उठा लिया। इस बात पर घर के सभी लोग उनसे बहुत नाराज हो गए। गौरव और कुनिका ने अभिषेक को डांटा की वो इस तरह से किसी लड़की को उसकी इजाजत के बगैर छू नहीं सकते। फरहाना भी उनसे बहुत नाराज हुई और बहुत कड़े शब्दों में उअभिषेक से बात न करने की इच्छा जाहिर की।
सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी?
सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर दर्शक अपनी राय बढ़-चढ़कर रख रहें हैं। लोगों का ये मानना है कि अभिषेक ने जो किया वो बिल्कुल गलत था और उन्होंने उसके लिए तुरंत फरहाना के पैर छू कर माफी भी मांग ली। इसलिए फरहाना को भी उन्हें माफ कर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: ‘तुम्हारा ईगो हैंडल नहीं कर पाऊंगी…’, Tanya Mittal से ये क्यों बोलीं Kunicka? मां-बेटी जैसे रिश्ते में पड़ी फूट?
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
9 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
10 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
13 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
14 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
15 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
15 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
16 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
17 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
17 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines