Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. नेहल चुडासमा और बसीर अली के शॉकिंग एविक्शन के बाद शॉकिंग नॉमिनेशन भी देखने को मिला. जहां अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और मृदुल तिवारी को छोड़कर पूरा घर नॉमिनेट हो गया. वहीं इसी बीच मृदुल तिवारी के बाद घरवालों को नया कप्तान मिल गया है. अब मृदुल के बाद एक नया सदस्य घर की सत्ता संभालते हुए नजर आने वाला है. चलिए जानते हैं इस हफ्ते किस सदस्य को कैप्टेंसी की कमान मिली है?
कौन बना कप्तान?
बिग बॉस के फैन पेज ‘बीबी इनसाइडर’ के मुताबिक इस हफ्ते कैप्टेंसी की कमान प्रणित मोरे को मिली है. कैप्टेंसी टास्क में प्रणित ने शहबाज को हराकर घर की सत्ता की कुर्सी अपने नाम कर ली है. इसके साथ ही मृदुल तिवारी का कार्यकाल भी खत्म हो गया है. बिग बॉस ने इस बार कैप्टेंसी टास्क 2-2 कंटेस्टेंट्स की जोड़ियों में करवाया. वहीं बिग बॉस ने अशनूर कौर और अभिषेक बजाज को कैप्टेंसी टास्क से दूर रखा, क्योंकि अशनूर और अभिषेक ने नॉमिनेशन से पहले माइक उतारकर बातें की थी जिससे घर का अहम रूल टूटा था. बिग बॉस ने सजा देते हुए दोनों को इस कैप्टेंसी टास्क से दूर रखा.
यह भी पढ़ें: ‘अपनी बहन के साथ…?’ ‘बिग बॉस 19’ से बाहर आने के बाद सलमान खान पर भड़के बसीर अली, बोले- ‘फ्यूचर खराब हो सकता है’
घर में हुआ कैप्टेंसी टास्क
कैप्टेंसी के लिए घर में साइंटिस्ट वाला टास्क हुआ. इसमें बिग बॉस के घर को साइंटिस्ट की लैब में बदल दिया गया. वहीं एक पुतले के रूप में साइंटिस्ट को भी बनाया गया. साइंटिस्ट की आवाज आते ही जोड़ियों में घरवालों को एक-एक सामान लाना था. जो भी सामान को सबसे पहले लाकर कंटेनर में डालेगा वो उस राउंड का विनर हो जाएगा. इस दौरान प्रणित-शहबाज, फरहाना-अमाल, गौरव-मालती, नीलम-कुनिका और मृदुल-तान्या की जोड़ियां बनाई गई.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में कैप्टेंसी के दावेदार बने ये 2 कंटेस्टेंट्स, मृदुल तिवारी की जल्द गिरेगी सरकार
घरवालों ने लिया फैसला
अब टास्क खत्म होने के बाद बिग बॉस ने घरवालों को असेंबली रूम में बुलाया और कंटेस्टेंट्स को मिलकर फैसला लेने के लिए कहा कि जिस भी जोड़ी को वो कैप्टेंसी की रेस में उतारना चाहते हैं उसके लिए वोट करें. ज्यादा घरवालों ने प्रणित और शहबाज की जोड़ी को वोट किया. इसके बाद शहबाज और प्रणित के लिए वोटिंग हुई जिसमें प्रणित ने घरवालों की ज्यादा वोट़्स पाकर कैप्टेंसी टास्क जीत लिया और शहबाज को हराकर प्रणित घर के नए कैप्टन बन गए हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
14 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines