Bigg boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए कलेश देखने को मिलते हैं. दिवाली के सेलिब्रेशन के बाद घर में फिर से नया ट्विस्ट देखने को मिला. जहां एक तरफ नीलम गिरी और फरहाना भट्ट के बीच घमासान देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर 7 दिन के बाद बिग बॉस के घरवालों को फिर से नया कैप्टन मिल गया है. घर में एक बार भी किसी एक कंटेस्टेंट की सरकार लौट आई है. अब फिर से घरवाले घर में रूल्स फॉलो करते नजर आने वाले हैं. चलिए जानते हैं इस हफ्ते बिग बॉस के घर का नया कैप्टन कौन बना है?
कौन बना नया कैप्टन?
‘बिग बॉस 19’ के फैन पेज ‘बीबी तक’ की रिपोर्ट के अनुसार घर का नया कैप्टन यूट्यूबर मृदुल तिवारी बना है. कैप्टेंसी टास्क में प्रणित मोरे को हराकर मृदुल घर में अपनी सरकार लेकर आ गए हैं. हालांकि कैप्टेंसी टास्क अभी तक घर में दिखाया नहीं गया है. अपकमिंग एपिसोड में घरवालों के बीच कैप्टेंसी की रेस देखने को मिलेगी. मृदुल के कैप्टन बनने से एक बार फिर घरवाले तरीके से सभी रूल्स फॉलो करते नजर आने वाले हैं. इसके साथ ही घरवाले घर की ड्यूटी भी करते नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘उसे एक्सपोज कर दो…’, घर में खास मकसद से आई हैं मालती चाहर, किसकी खुलेगी पोल-पट्टी?
घर में नहीं थी कोई सरकार
दरअसल पिछले हफ्ते घर में किसी भी सदस्य की सत्ता नहीं थी. नेहल चुडासमा के बाद से 7 दिनों तक घर में कोई भी कैप्टन नहीं बना. पिछले कैप्टेंसी टास्क में गौरव और नीलम की वजह से बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क को रद्द कर दिया था, जिसके बाद पिछले हफ्ते घर का कोई भी कैप्टन नहीं बन पाया था. इसके बाद घरवाले अपनी मर्जी के हिसाब से ही घर की ड्यूटी करते नजर आ रहे थे. अब एक बार घर में सत्ता आने के बाद देखना दिलचस्प होगा कि मृदुल की कैप्टेंसी में कंटेस्टेंट्स कैसे बिहेव करते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘घर में साड़ी पहनकर संस्कारी और बाहर मिनी स्कर्ट…’, ‘बिग बॉस 19’ में मालती ने तान्या की खोली पोल
दिवाली सेलिब्रेशन में सितारों ने लगाए चार चांद
बता दें हाल ही में घर में हुए दिवाली सेलिब्रेशन में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने आकर घरवालों को एंटरटेन किया. वीकेंड का वार में पहले जैस्मीन सैंडलस और शान ने अपनी सिंगिंग से घरवालों के दिवाली जश्न में चार चांद लगाए. इसके बाद ‘थामा’ की कास्ट आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने घरवालों को दिवाली गिफ्ट्स दिए. इसके साथ ही बाद में मशहूर सिंगर अल्ताफ राजा ने बिग बॉस के घर में अपना कॉन्सर्ट किया. बता दें वीकेंड का वार में इस बार कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं हुआ.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines