हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 19 में प्रणित मोरे के बाद घरवालों को मिला नया कैप्टन, पहले भी सत्ता संभाल चुका ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss 19 में आए दिन नए झगड़े देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच घरवालों को नया कप्तान मिल गया है. प्रणित मोरे के बाद अब एक ऐसा सदस्य कप्तान बना है जो पहले भी कप्तान बन चुका है.

विज्ञापन
'बिग बॉस 19' को मिला नया कप्तान

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. घरवालों के रिश्तों में भी दरार देखने को मिल रही है. वीकेंड का वार में सलमान खान की डांट के बाद कुछ कंटेस्टेंट्स के गेम में सुधार भी देखने को मिल रहा है. वहीं घर के कैप्टन प्रणित मोरे की मेडिकल इमरजेंसी एक्जिट के बाद अब घर में एक बार फिर कैप्टेंसी टास्क हुआ और घरवालों को नया कप्तान भी मिल गया है. चलिए आपको भी बताते हैं प्रणित मोरे के बाद अब किस सदस्य के हाथों में बिग बॉस के घर की कमान आई है?

कौन बना नया कप्तान?

बिग बॉस के फैन पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक इस बार कैप्टेंसी टास्क को जीतकर अमाल मलिक घर के नए कप्तान बन गए हैं. पहले भी अमाल घर की सत्ता संभाल चुके हैं. अब एक बार फिर उनके हाथों में कैप्टेंसी की पावर आ गई है. कैप्टन बनने के बाद अमाल के गेम में कितना सुधार आता है अब ये तो अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा. वहीं अमाल की कैप्टेंसी में अब घर में क्या नए मुद्दे उठते हैं ये देखना दिलचस्प होने वाला है.

यह भी पढ़ें: मालती चाहर हैं अमाल मलिक की सीक्रेट गर्लफ्रेंड? बेटे की लव लाइफ पर पिता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘सपना था कि…’

विज्ञापन

कैप्टेंसी टास्क

कैप्टेंसी टास्क की बात करें तो घर में म्यूजिकल चेयर जैसा टास्क हुआ. इस दौरान कंटेस्टेंट्स को म्यूजिक बंद होने के बाद एक चौकोर बॉक्स में खड़ा होना है. अगर एक बॉक्स में 2 कंटेस्टेंट्स एक साथ खड़े हो गए तो दोनों कंटेस्टेंट्स कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाएंगे. पहले राउंड में तान्या मित्तल और शहबाज बदेशा बाहर हुए, दूसरे राउंड में फरहाना भट्ट और मृदुल तिवारी बाहर हुए, तीसरे राउंड में नीलम गिरी और अभिषेक बजाज बाहर हुए, चौथे राउंड में गौरव खन्ना और मालती चाहर बाहर हुए और पांचवें राउंड में अशनूर कौर और कुनिका बाहर हो गए. वहीं अमाल मलिक टास्क जीतकर घर के नए कैप्टन बन गए.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में 5 सदस्यों के सिर पर लटकी एविक्शन की तलवार, इस हफ्ते कौन-कौन है नॉमिनेट?

विज्ञापन

पिछले हफ्ते प्रणित बना था कप्तान

बता दें पिछले हफ्ते ये कैप्टेंसी टास्क प्रणित मोरे ने जीता था. लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से वीकेंड का वार पर प्रणित को इलाज के लिए बिग बॉस के घर से बाहर भेज दिया गया था. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक तबीयत ठीक होने के बाद प्रणित मोरे जल्द ही बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगे.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola