Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ में एक कैप्टेंसी टास्क ने सभी को हिलाकर रख दिया. इस टास्क में इतना तमाशा हुआ कि ऑडियंस को एक पल के लिए भी पलकें झपकाने का वक्त नहीं मिला. ये खेल दिन पर दिन और भी दिलचस्प होता जा रहा है. ‘बिग बॉस’ ने घरवाले को 2 टीम में बांटा था और सबसे अच्छी चीज ये हुई कि दोनों ग्रुप में लोग अलग-अलग टीम में बंट गए. ऐसे में अब दोस्त ही दोस्त के खिलाफ खेलता हुआ दिखाई दे रहा है. इसी बीच नेहल चुडासमा और अमाल मलिक की दोस्ती कितनी पक्की है? नेशनल टीवी पर उसका प्रूफ भी मिल गया है.
अमाल के साथ नेहल ने खेला वूमेन कार्ड
पहले दिन से अमाल मलिक, नेहल चुडासमा, बसीर अली और जीशान कादरी एक टीम में हैं. अब जब टास्क में अमाल और नेहल अलग हुए, तो इनका रिश्ता भी हिल गया. दरअसल, कैप्टेंसी टास्क में नेहल को ब्लैक बोर्ड पर लिखना था और अमाल डस्टर बने थे. उनके सिर पर एक हेलमेट था, जिससे अमाल को बोर्ड साफ करना था और कोशिश करनी थी कि नेहल कुछ लिख न पाएं. इस दौरान दोनों टास्क के बीच एक-दूसरे पर संगीन आरोप लगाते हुए नजर आए. नेहल ने अमाल को खुद गलत तरह से मारा था, लेकिन उन्होंने इस टास्क में भी वूमेन कार्ड खेल दिया.
खुद अमाल पर चढ़ीं और उन पर ही लगाया आरोप
टास्क में नेहल चुडासमा के 2 चेहरे नजर आए. वो जीतने के जुनून में अमाल के ऊपर तक चढ़ गई थीं. उन्होंने ये तक नहीं सोचा कि उन्होंने किस तरह के कपड़े पहने हैं, या फिर उनके ऐसा करने से अमाल को कैसा महसूस होगा? दूसरी तरफ वो बार-बार अमाल पर गलत तरह से छूने का इल्जाम लगाती रहीं. नेहल ने टास्क खत्म होने के बाद खूब रोना-धोना किया. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे अमाल ने पता नहीं उनके साथ क्या किया होगा. हालांकि, अमाल ने इस टास्क के बाद 10 बार से ज्यादा नेहल से माफी मांगी, लेकिन नेहल के आंसू नहीं रुके. ये देखकर अमाल भी टूट गए. दूसरी तरफ अब सोशल मीडिया पर नेहल की एक तस्वीर वायरल हो रही है और इसमें वो बसीर से लिपटी हुई नजर आ रही हैं.
यह भी पढ़ें: Entertainment News LIVE: Ashish Kapoor को दुष्कर्म मामले में मिली राहत, बेल पर रिहा हुए एक्टर
लोगों ने नेहल की हिप्पोक्रेसी पर उठाए सवाल
इसे फोटो को शेयर कर लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर बसीर का इस तरह टच करना ठीक है तो अमाल ने क्या गलत किया था? लोगों ने नेहल चुडासमा को हिप्पोक्रेट कहना शुरू कर दिया है. एक तरफ वो अमाल को कह रही थीं कि उन्होंने कुछ नहीं किया और वो उनकी वजह से नहीं रो रहीं. दूसरी तरफ वो अमाल से कहती हैं कि अपनी गलती का अहसास वो खुद करें. यानी पहले वो अमाल को कहती हैं कि वो गिल्टी महसूस न करें और फिर खुद ही उन्हें गिल्ट में डाल देती हैं. नेहल के एक टास्क में दो चेहरे देखकर अब सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
43 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines