Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में रोज मजेदार ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. ये शो कुछ लोगों की वजह से काफी एंटरटेनिंग हो रहा है. इस सीजन में झगड़े तो देखने को मिलते ही हैं, लेकिन कुछ लव स्टोरीज भी शो में शुरू होती हुई दिखाई दे रही हैं. एक तरफ अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की जोड़ी है, तो दूसरी तरफ अमाल मलिक हैं, जिनके साथ घर की दो फीमेल कंटेस्टेंट्स के नाम जुड़ रहे हैं. तान्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच फैंस को केमिस्ट्री दिखाई दे रही है और इनके हैशटैग भी वायरल हो रहे हैं. दूसरी तरफ नीलम गिरी हैं, जो पिछले कुछ दिनों से अमाल के साथ अपना नाम जोड़ने की कोशिश कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: वेंटिलेटर पर हैं मशहूर पंजाबी सिंगर Rajvir Jawanda, एक्सीडेंट के 3 दिन बाद भी नाजुक है हालत
नीलम करती दिखीं अमाल संग मस्ती
नीलम पहले भी शो में अमाल के साथ फ्लर्ट करती हुई दिखाई दी थीं. जिसके बाद अमाल ने क्लियर किया था कि वो बाहर किसी को पसंद करते हैं और उन्हें इस घर में किसी भी लड़की में कोई दिलचस्पी नहीं है. हालांकि, अब नीलम गिरी तो शो में अलग ही लेवल पर जा पहुंची हैं. उन्होंने नेशनल टीवी पर अमाल को आई लव यू कह दिया है. उनकी बातें सुनकर उनकी सबसे अच्छी दोस्त तान्या मित्तल भी हक्की-बक्की रह गई हैं. दरअसल, अब ‘बिग बॉस 19’ का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है. इसमें नीलम मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं. वो जानकर अमाल के साथ फ्लर्ट कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: ‘सबको शुगर डैडी की आदत पड़ गई…’, सुनीता ने दिया गोविंदा के धोखे का हिंट? सबूत मिलते ही कर देंगी एक्सपोज
फ्लर्ट करते हुए नीलम ने किया प्यार का इजहार
नीलम गार्डन एरिया में बैठकर अमाल से अंग्रेजी में बात करती हैं और कहती हैं, ‘स्माइल मत करो, मुझे पता है कि तुम मेरे लिए फील करते हो.’ हालांकि, अमाल हंसते हुए उन्हें इग्नोर करते हैं और नीलम फिर कहती हैं, ‘मैं जानती हूं कि तुम्हारी स्माइल के पीछे मैं ही हूं.’ इसके बाद नीलम कहती हैं कि तुम मेरे बहुत अच्छे दोस्त हो. मैंने जो भी कहा उसके लिए मैं माफी चाहती हूं, लेकिन आई लव यू. ये कहकर नीलम भागते हुए वापस तान्या के पास बैठ जाती हैं और सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं. लेकिन तान्या नीलम का आई लव सुनकर हैरान रह जाती हैं. अमाल भी मजाक में कहते हैं कि लड़कियां उन्हें छेड़ रही हैं.
लव एंगल देख फैंस कर रहे ट्रोल
इसके बावजूद नीलम यहां रूकती नहीं हैं और मजाक-मजाक में अमाल मलिक को टच करती हुई दिखाई देती हैं. अब उनका ये रूप वैसे तो फनी लग रहा है, लेकिन कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि नीलम शो में दिखने के लिए जबरदस्ती अमाल के साथ अपना लव एंगल जोड़ रही हैं. नीलम शो में अमाल के साथ नाम जोड़ने की कई बार कोशिश करती हुई दिखाई दी हैं. अब उनकी ये कोशिशें कितनी कामयाब होती हैं? ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines