Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ में 2 हफ्ते से एक भी एलिमिनेशन नहीं हुआ है। इस हफ्ते बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट्स नॉमिन्टेड हैं। मृदुल तिवारी, नतालिया जानोसजेक को नॉमिनेशन टास्क में परफॉरमेंस के हिसाब से नॉमिनेट किया गया है। दूसरी तरफ अवेज दरबार और नगमा मिराजकर को अभिषेक बजाज की बेवकूफी के कारण ‘बिग बॉस’ ने सजा के तौर पर नॉमिनेट कर दिया। अब इन चारों में से इस हफ्ते किसी एक का जाना तो तय है। वहीं, चारों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से कौन आउट होना डिजर्व करता है और क्यों? चलिए जानते हैं।
शो में होना न होना एक बराबर
नतालिया जानोसजेक ‘बिग बॉस सीजन 19’ में हैं भी या नहीं? आधी जनता को पता नहीं होगा। वो सिर्फ तभी नजर आती हैं, जब उनका मृदुल के साथ एंगल जुड़ता है। अगर नतालिया और मृदुल की स्टोरी न दिखाई जाए, तो उनको शो में ढूंढ पाना भी मुश्किल होगा। अब जो शख्स ‘बिग बॉस’ जैसे शो में दिखाई ही नहीं दे रहा, उसे लोग बचाएंगे ही क्यों?
एक भी पक्की दोस्ती नहीं
नतालिया जानोसजेक शो में सिर्फ कुकिंग कर रही हैं। हालांकि, उनका इस शो में एक भी रिश्ता नहीं पक रहा। अब तक ऐसा लग रहा था कि नतालिया ने मृदुल के साथ एक स्ट्रॉन्ग कनेक्शन बनाया है, लेकिन कई घरवालों ने नतालिया की दोस्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृदुल के चोटिल होने पर नतालिया उनके साथ नहीं थीं।
भाषा की मुसीबत
नतालिया को आधे टास्क तो समझ ही नहीं आते हैं। हिंदी भाषा पूरी तरह से ना आने पर नतालिया को अक्सर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। साथ ही बाकी कंटेस्टेंट्स भी यही शिकायत करते हुए नजर आते हैं कि नतालिया को चीजें समझाने में मुश्किल होती है। अब्दू जैसे कंटेस्टेंट्स भी इस शो में नजर आ चुके हैं, लेकिन वो बात करने और अपनी बात समझाने का तरीका ढूंढ ही लेते थे।
गेम प्ले भी ठंडा
नतालिया ना तो शो में चालाकी दिखा रही हैं और न ही किसी मुद्दे पर बीच में बोलती हैं। उनका ओपिनियन दो हफ्ते से न तो दिखाई दे रहा है और न ही सुनाई दे रहा है। घर में चाहे कितना भी तांडव हो जाए, नतालिया का इन्वॉल्वमेंट शून्य ही होता है। उनसे ज्यादा एक्टिव तो इस शो की ऑडियंस लग रही है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Kunicka के सपोर्ट में क्यों उतरी दूध वाला कम्युनिटी? Zeishan Quadri के ताने का दिया करारा जवाब
लीडरशिप क्वालिटी
नतालिया को अभी तक कोई भी घर के लीडर के रूप में नहीं देख पा रहा है। वो भले ही अपनी ड्यूटी अच्छे से पूरी करती हैं, लेकिन इस शो में और भी कई चीजें मायने रखती हैं। अगर वो किसी बड़े मुद्दे पर स्टैंड नहीं लेंगी, तो इस शो में वो टिक नहीं पाएंगी। ऐसा लग रहा है कि बाकी तीनों कंटेस्टेंट्स के मुकाबले में नतालिया जानोसजेक के इस बार एविक्ट होने के सबसे ज्यादा चांस हैं।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
8 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
9 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
11 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
11 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
13 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
14 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
17 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
18 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines