Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो से दो कंटेस्टेंट्स नगमा मिराजकर और नतालिया जानोसजेक का पत्ता कट चुका है. वहीं घर से बाहर आकर नगमा का एक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है. इसमें वो अवेज दरबार संग अपनी शादी का ऐलान करती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही बिग बॉस के घर से शुरू हुए अवेज के चीटिंग रूमर्स पर भी नगमा ने अब चुप्पी तोड़ी है. चलिए आपको भी बताते हैं नगमा ने इंटरव्यू में क्या कुछ कहा?
क्या बोलीं नगमा?
नगमा मिराजकर का फिल्मीज्ञान से बातचीत का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जब उनसे शादी के बारे में पूछा गया तो नगमा ने कहा कि अवेज और मैं शादी का प्लान कर रहे हैं. दिसंबर के बाद हम दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं. इसके साथ ही नगमा ने कहा कि बिग बॉस में जाने से पहले ही हम दोनों ने डेटिंग शुरू की थी. हालांकि एक-दूसरे को हम 9 साल से जानते थे. बता दें नगमा जब घर से बेघर हुई थीं तो उन्होंने अवेज से कहा था कि मैं बाहर जाकर शादी की तैयारी करती हूं. तभी से दोनों की शादी की खबरें सामने आ गई थी.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 का सबसे शातिर कंटेस्टेंट कौन? सबकी गुड बुक्स में जगह बनाकर रचा षड्यंत्र
चीटिंग अफवाहों पर भी दिया बयान
वहीं बिग बॉस 19 के घर में कैप्टेंसी टास्क में बसीर अली और अवेज दरबार के बीच घमासान देखने को मिला था. इस बीच बसीर ने अवेज पर नगमा को चीट करने के आरोप लगाए थे. वहीं नगमा ने अब बाहर आकर इस पर भी चुप्पी तोड़ी है. नगमा ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इन बातों का कोई मतलब नहीं है. हम शादी करने जा रहे हैं और ये हमने बिग बॉस में जाने से पहले ही डिसाइड कर लिया था.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के नॉमिनेशन में बड़ा ट्विस्ट, शहबाज नहीं… इन 5 कंटेस्टेंट्स पर मंडराया एविक्शन का खतरा
इस बार कौन-कौन नॉमिनेट?
बता दें लेटेस्ट ‘वीकेंड का वार’ में नगमा मिराजकर और नतालिया जानोसजेक को घर से बेघर किया गया है. सलमान खान की जगह इस बार फराह खान शो को होस्ट करती दिखाई दी थीं. वहीं फराह ने कंटेस्टेंट्स की भी जमकर क्लास लगाई थी. इस बार घर से बेघर होने के लिए अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, प्रणित मोरे, बसीर अली और नेहल चुडासमा नॉमिनेट हुए हैं.
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
6 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
8 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
10 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
11 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
12 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
13 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
13 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines