Bigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में मृदुल तिवारी को पहले सबसे मजबूत कंटेस्टेंट समझा जा रहा था. जब उन्होंने वोटिंग में शहबाज बदेशा को हराया, तो अंदाजा हो गया था कि उनके पास सोशल मीडिया की कितनी पॉवर है. ये बात अलग है कि इस शो में वो कोई खास परफॉरमेंस नहीं दे पा रहे हैं. मृदुल ने चार हफ्तों में सिर्फ तभी दर्शकों को एंटरटेन किया था, जब उन्होंने कुनिका सदानंद को नॉमिनेशन टास्क में रोस्ट किया था. इसके बाद से वो न सिर्फ सुस्त, बल्कि बिन पेंदे का लोटा बन गए हैं. हालिया एपिसोड में मृदुल तिवारी की एक बड़ी चालाकी सामने आई है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में कौन हो सकता है एविक्ट? 6 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से इस पर गिर सकती है गाज
मृदुल तिवारी का गेम हुआ एक्सपोज
नेहल चुडासमा, गौरव खन्ना और अवेज दरबार- इन तीनों ने मृदुल की गेम को एक्सपोज कर दिया है. मृदुल किस टीम में हैं? चार हफ्तों बाद भी समझ नहीं आ रहा है. ‘बिग बॉस’ का घर साफ-साफ दो हिस्सों में बंट चुका है. एक तरफ अवेज दरबार, गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, प्रणीत मोरे हैं. वहीं, दूसरी तरफ बसीर अली, अमाल मलिक, जीशान कादरी, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, शहबाज बदेशा और नेहल चुडासमा हैं. जबकि मृदुल किस पार्टी में हैं? अब तक इस बात पर कन्फ्यूजन बनी हुई है. वो किसी एक ग्रुप को चुनकर टारगेट नहीं बनना चाहते.
यह भी पढ़ें: Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 में कौन बनेगा अगला कैप्टन? अवेज दरबार का हुआ इमोशनल ब्रेक डाउन
दोनों ग्रुप में खेल बने बिन पेंदे का लोटा
ऐसे में मृदुल थोड़ी देर अवेज और गौरव के साथ बैठते हैं और फिर मौका मिलते ही अमाल और जीशान के पास चले जाते हैं. ऐसा लग रहा है कि वो बेहद चालाकी से लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं. मृदुल का असली गेम तब सामने आता है, जब घर में इन दोनों ग्रुप में लड़ाई होती हैं. इस दौरान वो ना तो अभिषेक या अवेज की तरफदारी करते हैं और ना ही अमाल या बसीर की साइड लेते हैं. इस हालातों में वो चुपचाप बैठकर सिचुएशन को अवॉयड करते हैं, ताकि कल को वो टारगेट ना हो जाएं. अब जब अवेज, प्रणीत की अमाल और बसीर से लड़ाई हुई तो ये बात गौरव और अवेज ने नोटिस कर ली.
नेहल और गौरव को समझ आया मृदुल का गेम
गौरव और अवेज ने मृदुल को समझाया कि उन्हें अपने लोगों के लिए बीच में आना पड़ेगा, जैसे दूसरे ग्रुप वाले अपने दोस्तों के लिए झगड़े के बीच कूदते हैं. इस दौरान मृदुल उनकी हां में हां मिलाते हुए नजर आए. वहीं, नेहल ने भी सीक्रेट रूम में बैठकर मृदुल को लेकर यही कहा है कि वो अपनी कन्वीनियंस के हिसाब से दोस्ती कर रहे हैं. वो इस शो में स्मार्ट गेम प्ले कर रहे हैं. हालांकि, इतनी चालाकी करके उन्होंने दोनों ग्रुप में जगह तो बना ली है, लेकिन फिर भी वो ना तो लोगों को एंटरटेन कर पा रहे हैं और ना ही कैप्टन बन पा रहे हैं.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
10 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
13 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
14 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
16 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
18 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
18 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines