Micky Makeover, Khushi Mukherjee: पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिकी मेकओवर बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। मिकी और खुशी का विवाद भी चर्चा में रहा। हालांकि, ये विवाद अभी भी कम नहीं हुआ है और मिकी ने फिर पलटकर खुशी पर तंज कसते हुए एक वीडियो शेयर कर दिया है। इस वीडियो में मिकी ने खुशी को जमकर रोस्ट किया है। आइए जानते हैं कि मिकी के इस वीडियो में क्या है?
मिकी ने खुशी को किया रोस्ट
मिकी मेकओवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मिकी कह रहे हैं कि एक नई प्रजाति (खुशी मुखर्जी) को आपने मीडिया या मुंबई के रोड़ पर चलते हुए जरूर देखा होगा। इस वीडियो में आगे खुशी नजर आ रही है और कह रही है कि भाईसाहब के वीडियो सब मुझे भेजे जा रहे हैं। मैं तो जानती भी नहीं थी कि कौन हैं मिकी मेकओवर?
क्या बोले मिकी?
वीडियो में मिकी आगे कहते हैं कि खुशी मुखर्जी तुम बोल रही हो कि तुम मिकी मेकओवर को नहीं जानती। हां, सही बात है तुम जानोगी भी कैसे? जब तुम्हारा ध्यान तुम्हारे कंटेंट से हटे, तब तो तुम कोई अच्छा कंटेंट देखोगी। मिकी ने आगे कहा कि बहन अगर मेरी वीडियोज लोग तुझे भेज रहे हैं, तो लोगों तक मेरी वीडियो जा रही हैं। इसका मतलब है कि मैं कितना वायरल और फेमस हूं।
कंटेंट क्रिएटर के नाम से जानते हैं- मिकी
मिकी ने आगे कहा कि लोग तो मुझे फिर भी कंटेंट क्रिएटर के नाम से जानते हैं, लेकिन तुम्हें तो लोग बिना कपड़ों वाली आंटी कहते हैं। वीडियो में मिकी ने आगे कहा कि खुशी मुखर्जी मुझे दूसरी कॉपी बता रही हैं, लेकिन वो खुद ही हैं सस्ती, चलती-फिरती उर्फी, तुम्हें ना कपड़े पहनने की सेंस, सॉरी कपड़े तो तुम पहनती ही नहीं हो।
उर्फी का फिर भी एक स्टैंडर्ड- मिकी
मिकी इस वीडियो में आगे कहते हैं कि ना तुम्हें फैशन की सेंस और ना ही तुम्हारी कोई सेल्फ रेस्पेक्ट और ना ही कोई इज्जत। उर्फी का फिर भी एक स्टैंडर्ड था, उसमें क्रिएटिविटी थी। उसमें कपड़े पहनने की सेंस थी, लेकिन तुम्हारे अंदर उसमें से कुछ भी नहीं है। मिकी ने आगे क्या कहा इसके लिए आप उनके वीडियो को देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 से पहले बड़ा बदलाव, कहां देखने को मिलेगा Salman Khan का शो? लेना पड़ेगा सब्सक्रिप्शन
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 mins agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
21 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
22 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines