हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Bigg Boss 19 के घर में इस दिन होगी मीडिया की एंट्री? इन तीन अप्रोच कंटेस्टेंट पर भी ये अपडेट

Bigg Boss 19 पर लेटेस्ट अपडेट। image credit- social media
विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ चर्चा में बना हुआ है। शो को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और इसके ऑनएयर होने का इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस 19 को लेकर हर रोज कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है। इस बीच अब शो के होम टूर को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। इसके अलावा शो के तीन अप्रोच कंटेस्टेंट पर भी जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि क्या है ये लेटेस्ट अपडेट?

घर में होगी मीडिया की एंट्री?

biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट करते हुए जानकारी शेयर की है कि 19 अगस्त को बिग बॉस 19 के घर में मीडिया की एंट्री होगी। 22 या 23 अगस्त को दर्शकों को इसे लेकर अपडेट दिया जाएगा। इसके अलावा पोस्ट में बताया गया है कि शो के अप्रोच कंटेस्टेंट पूरव के बारे में फिलहाल कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

तीन अप्रोच कंटेस्टेंट्स पर अपडेट

पोस्ट में बताया गया कि सूत्रों का कहना है कि वो अभी ये नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा खुशी दुबे भी शो नहीं कर रही हैं और श्रीराम चंद्रा को लेकर भी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है और उन पर भी डाउट है। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या ये तीनों कंटेस्टेंट्स शो में आते हैं या नहीं? शो को लेकर सामने आए इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

बिग बॉस 19 का ट्रेलर

गौरतलब है कि हाल ही में बिग बॉस 19 का ट्रेलर रिलीज किया गया है। शो के ट्रेलर में सलमान खान बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहा है। शो के ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि इस बार शो में कुछ खास होने वाला है, जो शो के हर सीजन से बेहद अलग होने वाला है। अब देखने वाली बात होगी कि शो में क्या टास्क और ट्विस्ट देखने को मिलते हैं?

मेकर्स दे रहे जानकारी

बता दें कि सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का प्रीमियर 24 अगस्त को होना तय हुआ है। अब तक शो का ट्रेलर और प्रोमो आ चुका है। मेकर्स धीरे-धीरे करके शो से जुड़ी जानकारी शेयर कर रहे हैं। अब देखना होगा कि कब शो के ऑफिशियल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आएगी?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 की चौथी कंफर्म कंटेस्टेंट कौन? सोशल मीडिया पर है तगड़ी फैन फॉलोइंग

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola