Bigg Boss 19 Media Entry Update: लोगों का पसंदीदा शो ‘बिग बॉस 19’ अपने प्रीमियर के बेहद करीब है। शो को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान के शो पर रोज नए-नए अपडेट्स आ रहे हैं। आज यानी 19 अगस्त को शो के घर में मीडिया की एंट्री होनी थी, जो अब कैंसिल हो गई है। आइए जानते हैं कि मीडिया टूर को क्यों कैंसिल किया गया है और अब कब घर में पत्रकारों की एंट्री होगी?
मीडिया टूर कैंसिल
biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में मीडिया टूर को लेकर जानकारी दी है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि आज मुंबई में भारी बारिश की वजह से बिग बॉस 19 के घर का मीडिया टूर कैंसिल हो गया है। पोस्ट में बताया गया है कि आज देर रात या फिर कल घर में मीडिया टूर के लिए आ सकती है। अब देखने वाली बात ये होगी कि शो के घर में मीडिया कब टूर के लिए आएगी?
शो के लिए कंफर्म कंटेस्टेंट्स
इसके अलावा अगर शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हुआ है। दरअसल, इस पेज पर एक दूसरा पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता अभिषेक बजाज शो के लिए कंफर्म माने जा रहे हैं। अभिषेक ने कई बड़े टीवी शोज किए हैं और उन्होंने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’, ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ जैसी फिल्मों में भी अहम किरदार निभाया है।
24 अगस्त को होगा शो का प्रीमियर
हालांकि, अब देखने वाली बात ये होगी कि शो में अभिषेक आते हैं या नहीं? गौरतलब है कि अभिषेक के पहले भी शो के लिए कई नाम कंफर्म हो चुके हैं। 24 अगस्त को बिग बॉस 19 का प्रीमियर होना है। हर कोई शो के लिए बेहद एक्साइटेड है। देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में कौन-कौन आता है?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के कंटेस्टेंट्स की Expected लिस्ट आई सामने, कौन-कौन शामिल?
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
43 mins agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 hr agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
3 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
4 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
4 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines