टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों काफी चर्चा में है. शो में कंटेस्टेंट्स लड़ने का कोई मौका भी नहीं छोड़ते. सलमान खान के शो में कब-कौन किसका दोस्त और दुश्मन बन जाता है पता ही नहीं चलता है. घर में मालती चाहर की एंट्री के बाद से काफी उथल-पुथल हो रही है. पूरा माहौल ही बदल गया है, ऐसे में अब उन्हें लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर हर कोई शॉक्ड रह जाएगा. किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. बताया जा रहा है कि उनकी पोल-पट्टी खुलने वाली है.
दरअसल, बिग बॉस न्यूज की रिपोर्ट के हवाले से मालती चाहर को लेकर खुलासा हुआ है कि वह तान्या मित्तल की पोल-पट्टी खोलने के लिए आई हैं. इसी रिपोर्ट की मानें तो मालती से मेकर्स ने कहा कि उन्हें बिग बॉस के घर में जाकर तान्या मित्तल को एक्सपोज करना है. कहा ये भी जा रहा है कि मालती को मेकर्स ने टास्क दिया है कि उन्हें घरवालों को उनके खिलाफ करना है. हालांकि, अब ये खबर तो काफी शॉकिंग है लेकिन, इसमें कितनी सच्चाई है इसके बारे में कोई नहीं जानता है. हां मगर ये खबर शॉकिंग जरूर है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें: ‘ना हीरो हैं ना विलेन’, बॉलीवुड ने ठुकराया तो साउथ में मिली पहचान, इंदिरा गांधी भी कर चुकीं एक्टर के लिए पैरवी
घर में बचे कौन-कौन से सदस्य?
बहरहाल, अगर ‘बिग बॉस 19’ के घर के सदस्यों के बारे में बात की जाए तो शो से नतालिया और नगमा मिराजकर को बाहर किया जा चुका है. वहीं, बीते दिन ही घर से जीशान कादरी को भी बाहर कर दिया गया. ऐसे में अब शो में बचे हुए कंटेस्टेंट की बात की जाए तो फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, बसीर अली, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, नेहल चुडासमा, अमाल मलिक, आईजी प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, शाहबाज बदेशा और मालती चाहर जैसे कंटेस्टेंट का नाम शामिल है.
यह भी पढ़ें: हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का शानदार मिश्रण है ‘थामा’, आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की दिखी शानदार केमिस्ट्री
संबंधित खबरें
आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 hr ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
4 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
5 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
6 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
6 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
7 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
7 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
18 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines