Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में हुए वीकेंड का वार में सलमान खान ने अमाल मलिक, मालती चाहर और शहबाज बदेशा की जमकर क्लास लगाई. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें मालती चाहर एक बार फिर तान्या मित्तल को एक्सपोज करती दिखाई दीं. मालती बिग बॉस के घरवालों से तान्या की बाहर की वायरल रील्स के बारे में बातें की और तान्या की संस्कारी वाली इमेज पर सवाल उठाती नजर आईं.
मालती ने तान्या को किया एक्सपोज
दरअसल तान्या मित्तल बिग बॉस के घर में अपनी साड़ी के कलेक्शन के लिए जानी जाती हैं. तान्या जब से बिग बॉस के घर में आई हैं, तभी से वो हर दिन अलग-अलग साड़ी में नजर आ रही हैं. तान्या ने ये भी कहा है कि वो हमेशा साड़ी ही पहनती हैं. अब मेकर्स ने जो प्रोमो जारी किया है उसमें मालती दावा कर रही हैं कि तान्या सिर्फ बिग बॉस के घर में संस्कारी हैं, बाहर वो मिनी स्कर्ट भी पहनती हैं.’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के 8वें हफ्ते के टॉप 5 कंटेस्टेंट कौन, क्या कहता है रैंकिंग पोल?
मालती के चौंकाने वाले दावे
मालती ने तान्या के बारे में कहा, ‘वो इंस्टाग्राम पर साड़ी पहनते हुए वीडियो बनाती हैं. एक वीडियो में तान्या ने मिनी स्कर्ट भी पहनी है और दूसरी वीडियो में तान्या पेटिकोट पहने रील बना रही हैं.’ मालती ने आगे दावा किया कि तान्या मित्तल बाहर एडल्ट टॉय बेचने का बिजनेस भी करती हैं. मालती के ये दावे सुनकर घरवाले भी हैरान रह गए. अब अपकमिंग एपिसोड में मालती चाहर आर तान्या मित्तल के बीच बड़ी लड़ाई देखने को मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के घर में दिवाली सेलिब्रेशन, ‘थामा’ की कास्ट संग घरवालों ने किया एंटरटेन
घर में हुई दिवाली पार्टी
वहीं इसी बीच बिग बॉस के घर में दिवाली पार्टी भी हुई. इस पार्टी में मशहूर सिंगर अल्ताफ राजा ने अपने गानों से पार्टी में खूब रंग जमाया. अल्ताफ राजा के गानों पर सभी घरवाले डांस फ्लोर पर डांसिंग स्किल्स दिखाते नजर आए. बता दें इस वीकेंड का वार में घर से किसी भी कंटेस्टेंट का एविक्शन नहीं हुआ.
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
43 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines