Bigg Boss 19 के घर में दिवाली सेलिब्रेशन, 'थामा' की कास्ट संग घरवालों ने किया एंटरटेन

Bigg Boss 19 Diwali Celebration: ‘बिग बॉस 19’ में ‘थामा’ की कास्ट ने जमकर ऑडियंस को एंटरटेन किया. इसके साथ ही घरवालों ने भी कास्ट के साथ जमकर मस्ती की और ‘थामा’ की कास्ट को अपने टैलेंट से इंप्रेस किया.

Bigg Boss 19 Diwali Celebration

Bigg Boss 19 के घर में दिवाली सेलिब्रेशन

Bigg Boss 19 Diwali Celebration: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन ऑडियंस को एंटरटेनमेंट का डोज मिल रहा है. हाल ही में वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई. इसके साथ ही मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इसमें ‘थामा’ की कास्ट घरवालों के साथ मिलकर घर में दिवाली सेलिब्रेट करती नजर आईं. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना को इंप्रेस करने के लिए कंटेस्टेंट्स ने सिंगिंग और डांस परफॉर्मेंस दी. चलिए जानते हैं दिवाली सेलिब्रेशन में क्या कुछ देखने को मिला.

विज्ञापन

‘थामा’ की कास्ट ने किया धमाल

‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स ने जो प्रोमो जारी किया है इसमें रश्मिका मंदाना, आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आ रहे हैं. ‘थामा’ की कास्ट ने पहले स्टेज पर सलमान खान संग खूब धमाल किया. इसके साथ ‘थामा’ की कास्ट ने घरवालों से भी बातचीत की और सभी घरवालों ने ऑडियंस को जमकर एंटरटेन किया. सोशल मीडिया पर भी बिग बॉस 19 का लेटेस्ट प्रोमो काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

प्रणित ने आयुष्मान को किया इंप्रेस

प्रोमो में प्रणित मोरे ‘थामा’ की कास्ट को एंटरटेन करने के लिए गाना गाते नजर आए. प्रणित ने आयुष्मान खुराना के सामने ‘पानी दा रंग’ गाना गाया. वहीं आयुष्मान ने अपना गाना सुनकर प्रणित की सिंगिंग की भी खूब तारीफ की. इसके साथ ही प्रणित ने हंसी-मजाक में कहा कि आप लोग इतना मत बोलिए मैं आपकी मूवी जरूर देखने जाऊंगा. प्रणित के इस कमेंट पर आयुष्मान और रश्मिका जोर-जोर से हंसने लगे.

विज्ञापन

दिवाली सेलिब्रेशन में डांस का तड़का

वहीं दूसरी ओर ‘बिग बॉस 19’ की फीमेल कंटेस्टेंट्स ने भी दिवाली सेलिब्रेशन में डांस परफॉर्मेंस दी. इसके साथ ही बता दें बीते दिन अमाल मलिक को सलमान खान ने फटकार लगाई. इसके साथ ही अमाल के पापा डब्बू मलिक भी सलमान खान के साथ स्टेज पर नजर आए. डब्बू मलिक ने अमाल को अपने एग्रेसिव बिहेवियर को कंट्रोल करने के लिए कहा. इसके बाद अमाल अपने पापा को देखते ही फूट-फूटकर रोने लगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ