हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 19 में होगी TV की पॉपुलर बहू की एंट्री? पिछले साल ठुकराया था मेकर्स का ऑफर

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 को लेकर मेकर्स लगातार सेलिब्रिटी को अप्रोच कर रहे हैं। इस बीच लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टीवी की पॉपुलर बहू को शो का न्योता भेजा गया है।

विज्ञापन
बिग बॉस 19 के लिए टीवी की पाॅपुलर बहू को अप्रोच किया गया है। Photo Credit- Instagram

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। शो को लेकर चर्चा है कि ये इस बार जुलाई महीने में दस्तक देगा और करीब साढ़े पांच महीने तक चलेगा। मेकर्स की तरफ से सेलिब्रिटी को लगातार अप्रोच किया जा रहा है। अभी तक कई सारे नाम सामने आ चुके हैं, जिन्हें मेकर्स ने बिग बॉस 19 में आने का सुनहरा ऑफर दिया है। ये बात अलग है कि अभी तक कंफर्म कुछ नहीं हो सका है। लेटेस्ट अपडेट है कि बिग बॉस 19 के लिए मेकर्स ने टीवी की पॉपुलर बहू कनिका मान को अप्रोच किया है।

बिग बॉस 19 के लिए किया गया अप्रोच

टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी शो ‘गुड्डन तुमसे न हो पाएगा’ की एक्ट्रेस कनिका मान को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि इस बात की ऑफिशियल पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। कनिका की ओर से भी इन रिपोर्ट्स पर अभी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

पिछले साल ठुकराया था ऑफर

बता दें कि मेकर्स ने पिछले साल बिग बॉस 18 के लिए भी कनिका मान को अप्रोच किया था लेकिन उस वक्त किन्हीं कारणों के चलते एक्ट्रेस ने इस शो का ऑफर ठुकरा दिया था। इस साल फिर मेकर्स ने कनिका को शो में बुलाने की कोशिश की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीवी की ये पॉपुलर बहू सलमान खान के शो का हिस्सा बनेगी?

बाबिल खान का नाम भी लिस्ट में

इससे पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि फेमस बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान को बिग बॉस 19 का ऑफर भेजा गया है। मशहूर स्टारकिड ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के खिलाफ काफी जहर उगला था। अब खबर है कि मेकर्स ने बाबिल को भी सलमान खान के शो में आने का न्योता भेजा है। इसके अलावा अपूर्वा मुखीजा, फैसल शेख और कृष्णा श्रॉफ के नाम भी सामने आ रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें