Bigg Boss 19 Update: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। शो अगले महीने से टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। प्रीमियर की डेट भले ही अभी फाइनल नहीं हुई हो लेकिन मेकर्स ने सेलिब्रिटी को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। अब तक कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ चुके हैं, जिन्हें सलमान खान के शो के लिए ऑफर भेजा गया है। इसके अलावा शो की थीम और होस्टिंग को लेकर भी जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अब नया अपडेट है कि मेकर्स ने टीवी की एक और पॉपुलर एक्ट्रेस को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया है। आइए जानते हैं कि ये हसीना कौन है?
इस पॉपुलर एक्ट्रेस को किया गया अप्रोच
बिग बॉस ताजा खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 19 के लिए टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हुनर हाली को अप्रोच किया गया है। एक्ट्रेस इन दिनों सोनी लिव के माइथोलॉजिकल शो ‘वीर हनुमान: बोलो बजरंगबली की जय’ में महारानी ‘कैकेयी’ के किरदार में दिखाई दे रही हैं। इससे पहले हुनर हाली को ’12/24 करोल बाग’, ‘दहलीज’, ‘छल शह और मात’, ‘पटियाला बेब्स’ और ‘ससुराल गेंदा फूल’ जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में देखा जा चुका है।
दिसंबर तक चलेगा बिग बॉस
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 19 अगले महीने 24 अगस्त से शुरू होगा और दिसंबर तक चलेगा। इसके अलावा जो अभी तक के अपडेट आए हैं, उनमें बताया गया है कि सलमान खान के शो की थीम रिबाइंड होगी। इस बार घर में सीक्रेट रूम की वापसी होगी। एक और अपडेट के अनुसार बिग बॉस 19 को शुरुआती तीन महीने तक सलमान खान होस्ट करेंगे। इसके बाद दो नए होस्ट होंगे जिसके लिए करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर के नाम पर विचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के ऑफर को पॉपुलर एक्टर ने मारी लात, बोला- करोड़ों देंगे तब भी नहीं जाऊंगा
अब तक इन सेलेब्स को किया गया अप्रोच
बिग बॉस 19 के लिए हुनर हाली के अलावा मुनमुन दत्ता, लता सभरवाल, आशीष विद्यार्थी, अपूर्व मुखीजा, पूरव झा, खुशी दुबे, चिंकी मिंकी, धीरज धूपर, राम कपूर और गौतमी कपूर, अलीशा पंवार, गौरव तनेजा, कनिका मान, कृष्णा श्रॉफ, अर्शिफा खान, राज कुंद्रा, मिस्टर फैसु, डेजी शाह, पारस कलनावत, मिकी मेकओवर, अनीता हसनंदानी, शरद मल्होत्रा और ममता कुलकर्णी को अप्रोच किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
14 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
16 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
16 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
19 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
20 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
20 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
21 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
21 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines