Bigg Boss 19 Latest Voting Trend: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों फिनाले को लेकर चर्चा में हैं. शो को टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं. इसमें अरमान मलिक, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल जैसे कंटेस्टेंट्स के नाम शामिल हैं. शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है. ऐसे में फिनाले से पहले ही विकिपीडिया ने इस कंटेस्टेंट को विनर घोषित कर दिया है. हालांकि, अगर वोटिंग ट्रेंड को देखा जाए तो वहां कुछ और उलट-फेर हो रखा है. चलिए बताते हैं इसके बारे में…
दरअसल, ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले से पहले विकिपीडिया ने गौरव खन्ना को इस शो का विनर घोषित कर दिया. हालांकि, इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता है कि वह शो के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. फिनाले वीक हो या फिर पूरी गेम गौरव खन्ना ने बहुत ही शानदार गेम खेली और उन्होंने इस बीच कुछ ऐसा नहीं किया, जिससे फैंस और लोग उनके खिलाफ हो जाएं. ऐसे में माना जा रहा है कि फिनाले वाले दिन गौरव को भारी वोट मिल सकते हैं. लेकिन वोटिंग ट्रेंड फिलहाल तो कुछ और कह रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘हंगामा हो गया…’, ‘बिग बॉस 19’ में फरहाना की जर्नी किसी सुपरहिट फिल्म से नहीं लगी कम, विलेन से बन गईं हीरोइन!
वोटिंग ट्रेंड में टॉप पर नहीं है गौरव खन्ना का नाम
आपको बता दें कि वोटिंग ट्रेंड में फिलहाल तो कुछ और ही देखने के लिए मिल रहा है. टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के बीच बड़ा उलट फेर देखने के लिए मिल रहा है. जहां वोटिंग लिस्ट में पहले टॉप 3 में तान्या मित्तल का सामने आ रहा था वहीं, अब 6 दिसंबर की वोटिंग लिस्ट में टॉप 3 में फरहाना भट्ट का नाम सामने आ रहा है और अब तान्या टॉप 3 से बाहर होती दिख रही हैं.
यह भी पढ़ें: सारा खान ने रामायण के ‘लक्ष्मण’ के बेटे संग लिए 7 फेरे, 2 महीने पहले कृष पाठक से की थी कोर्ट मैरिज
टॉप 5 की लिस्ट में नंबर वन पर नहीं गौरव खन्ना का नाम
इसके साथ ही टॉप 5 की लिस्ट में नंबर वन पर गौरव खन्ना का नाम नहीं आ रहा है. बल्कि प्रणित मोरे लीड कर रहे हैं और गौरव खन्ना दूसरे नंबर पर हैं. इसके साथ ही तीसरे नंबर पर फरहाना का नाम है. वहीं, चौथे पर तान्या मित्तल और पांचवे पर अमाल मलिक हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि कम वोटिंग की वजह से अमाल पहले ही घर से बेघर हो सकते हैं. ऐसे में अब कुछ भी कहने से पहले फिनाले का इंतजार करना होगा.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines