Bigg Boss 19 देखने को मिलेंगे 5 ट्विस्ट, थीम से लेकर होस्ट तक जानें शो से जुड़ी हर अपडेट
Author: News24 हिंदी
2025-07-31 08:51:48
Bigg Boss 19 Latest Updates: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 सुर्खियों में बना हुआ है। रिलीज से पहले ही शो से जुड़ी अपडेट्स भी सामने आ रही हैं। मेकर्स ने इसका पहला टीजर भी जारी कर दिया है और इसकी प्रीमियर डेट से भी पर्दा उठ गया है। ये रियलिटी शो इस बार 24 अगस्त को टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं शो में आपको 5 बड़े ट्विस्ट भी देखने को मिलने वाले हैं। आइए आपको भी बताते हैं शो में कौन-कौन से 5 ट्विस्ट देखने को मिलेंगे?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 से पहले एक्ट्रेस ने क्यों मांगा मेकर्स के चेक? सुनील शेट्टी के साथ इस सीरीज में आई हैं नजर
शो की थीम
शो की थीम हर बार की तरह इस बार भी अलग ही देखने को मिलेगी। सलमान खान के इस शो का थीम इस बार ‘अनोखी राजनीति’ रखा गया है। इसमें आपको राजनीति के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के बीच नई स्ट्रेटजी और रोमांच देखने को मिलेगा। शो में भले ही कंटेस्टेंट्स के बीच राजनीति देखने को मिले, लेकिन ऑडियंस के लिए ये काफी मजेदार होने वाला है।
होस्टिंग में भी ट्विस्ट
शो की होस्टिंग में भी आपको इस बार तगड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। इस बार सलमान खान के अलावा शो में तीन होस्ट नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान इस सीजन को सिर्फ 3 महीने के लिए ही होस्ट करेंगे। उनके जाने के बाद अनिल कपूर, फराह खान और करण जौहर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। हालांकि आप इन स्टार्स को पहले भी शो को होस्ट करते देख चुके हैं। पहले सलमान खान की गैर मौजूदगी में ही ये स्टार्स नजर आते थे। वहीं अब होस्टिंग लिस्ट में इनका नाम भी शामिल है।
ओटीटी पर पहले होगा स्ट्रीम
इस रियलिटी शो को ऑडियंस पहले टीवी पर देखती थी और बाद में इसके एपिसोड को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाता था। वहीं अब इस बार ट्विस्ट ये है कि टीवी से पहले इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। वहीं ओटीटी पर आने के 90 मिनट बाद इसे कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा।
सीक्रेट रूम
बिग बॉस 19 में आपको फिर से ‘सीक्रेट रूम’ के दर्शन होंगे। पिछले कई सीजन से सीक्रेट रूम को शो से गायब कर दिया गया था। वहीं अब इस सीजन में मेकर्स ने इसकी वापसी की है। अब कंटेस्टेंट्स के लिए सीक्रेट रूम का कॉन्सेप्ट भी वापस ला दिया गया है। जहां पर कंटेस्टेंट्स छुपकर बाकी के कंटेस्टेंट्स के कारनामे देख सकेंगे।
शो में एआई कंटेस्टेंट
सलमान खान के इस शो में इस बार एआई कंटेस्टेंट्स की एंट्री भी देखी जाएगी। शो में एआई डॉल ‘हबूबू’ को लाया जा रहा है। ‘हबूबू’ बाकी के कंटेस्टेंट्स के साथ ही दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएगी। हालांकि ये लड़ाई या ड्रामा से नहीं बल्कि अपनी इंटेलिजेंस से ऑडियंस को एंटरटेन करेगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के 10 ऑलमोस्ट कंफर्म कंटेस्टेंट, Salman Khan ने शो में होगी किस-किसकी एंट्री?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines