Bigg Boss 19 Latest Update: टीवी का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 19’ दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है. शो के टास्क और ट्विस्ट फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं. सलमान खान के शो में पहले वाइल्ड कार्ड की एंट्री हो चुकी है और शहनाज गिल के भाई शहबाज पहले वाइल्ड कार्ड बनकर शो में आए थे. हालांकि, अब शो के दूसरे वाइल्ड कार्ड की चर्चा हो रही है. अब आप सोच रह होंगे कि शो में आने वाला दूसरा वाइल्ड कार्ड कौन है? तो आइए जानते हैं…
‘बिग बॉस 19’ पर लेटेस्ट अपडेट
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर एक्स पेज BBTak ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि चर्चा हो रही है कि बिग बॉस 19 में जल्द ही एक फीमेल वाइल्ड कार्ड की एंट्री हो सकती है. हालांकि, ये फीमेल वाइल्ड कार्ड कौन होगी, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आया है. अब देखने वाली बात होगी कि शो में दूसरे वाइल्ड कार्ड के तौर पर कौन आता है?
अमाल मलिक का त्याग
BBTak ने अपने पेज पर एक दूसरा होस्ट भी शेयर किया है. इस पोस्ट में लिखा गया है कि अमाल मलिक ने तान्या मित्तल से कहा कि बिग बॉस 19 का हिस्सा बनने के लिए उन्होंने बड़े सेक्रिफाइज किए हैं. अमाल ने कहा कि शो के लिए मैंने तीन फिल्में और 25 शो छोड़े हैं. अमाल ने आगे कहा कि मेरे पेरेंट्स ने उनके इस फैसले पर सवाल किए थे और उन्हें भी हैरानी हुई थी कि मैंने ऐसा फैसला क्यों लिया है?
दर्शकों को पसंद आता है शो
गौरतलब है कि सलमान खान का शो हमेशा ही चर्चा में रहता है. इस शो में आने के लिए जहां कुछ लोग एक्साइटेड नजर आते हैं, तो कुछ लोग इसमें आना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन बावजूद इसके सलमान खान के शो की बड़ी फैन फॉलोइंग है और ये दर्शकों को खूब पसंद आता है.
यह भी पढे़ं- 25 थिएटर में रिलीज हुई इस मूवी ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 51 साल पहले आई थी दुनिया की सबसे डरावनी फिल्म
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
5 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
16 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
16 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
18 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines