Bigg Boss 19 Neelam Giri: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 के ग्रैंड प्रीमियर में कुछ ही घंटे बचे हैं। जियो हॉटस्टार और कलर्स पर शो का प्रीमियर टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है। इसमें शो की एक और फाइनल कंटेस्टेंट का डांस वीडियो सामने आया है। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि नीलम गिरी हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी के चेहरे से मेकर्स ने पर्दा हटा दिया है। उनके डांस वीडियो ने एक्ट्रेस के फैंस की एक्साइटमेंट तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Tanya Mittal? जो महाकुंभ में हुई थीं वायरल अब दिखेंगी Bigg Boss 19 में
मेकर्स ने जारी किया लेटेस्ट प्रोमो
भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ काम कर चुकीं नीलम का नाम पहले से ही सुर्खियों में बना हुआ है। बिग बॉस की कंफर्म लिस्ट में एक्ट्रेस का नाम सामने आ गया था। वहीं अब हाल ही में मेकर्स ने लेटेस्ट प्रोमो में एक्ट्रेस का फेस भी रिवील कर दिया है। हालांकि उनके डांस की एक ही झलक फैंस को देखने को मिली है। लेकिन इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
देसी छोरी का तड़का
बता दें इस वीडियो में नीलम के साथ एक और विदेशी गोरी भी डांस करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि उस विदेशी गोरी का चेहरा अभी तक रिवील नहीं किया गया है। मेकर्स ने इस प्रोमो को जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘देसी छोरी और विदेशी गोरी आ रही हैं आपका दिल चोरी करने।’ इस प्रोमो के कमेंट सेक्शन में नीलम के फैंस के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। फैंस उन्हें बिग बॉस के घर में देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
कौन हैं नीलम?
नीलम की बात करें तो भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्ट्रेस का नाम काफी फेमस हैं। उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वालीं नीलम इंडस्ट्री में जुड़ने से पहले टिकटॉक स्टार थीं। इसके बाद भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने उन्हें अपने म्यूजिक वीडियो ‘धनिया हमार नया बाड़ी हो’ में काम करने का मौका दिया। इसके बाद से ही एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री में भी स्टार बन गईं। अब वो बिग बॉस 19 में फैंस को एंटरटेन करती दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के वो 5 अमीर कंटेस्टेंट्स, जिनकी नेटवर्थ सुन आपके भी उड़ जाएंगे होश!
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
8 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
12 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
15 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
15 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
16 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
18 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines