Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. शो का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. आखिरी वीकेंड का वार में कुछ खास स्पेशल गेस्ट आने वाले हैं. सलमान खान के साथ वीकेंड का वार में बिग बॉस के स्टेज पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह से लेकर माधुरी दीक्षित तक नजर आने वाले हैं. जहां एक तरफ सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे तो वहीं दूसरी ओर स्पेशल गेस्ट घरवालों को एंटरटेन करते नजर आएंगे. चलिए आपको भी बताते हैं वीकेंड का वार की लिस्ट में किन-किन स्पेशल गेस्ट का नाम शामिल है?
आखिरी वीकेंड का वार
‘बिग बॉस 19’ के फैन पेज ‘बीबी तक’ के अनुसार आखिरी वीकेंड का वार धमाकेदार होने वाला है. शो के सेट से माधुरी दीक्षित की फोटो वायरल हो रही है. माधुरी दीक्षित अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ को प्रमोट करने शो में दिखाई देने वाली हैं. माधुरी दीक्षित की ये वेब सीरीज जियो हॉटस्टार पर ही रिलीज होने जा रही है. वहीं फैंस बिग बॉस के वीकेंड का वार में सलमान खान और माधुरी दीक्षित का रीयूनियन देखने को काफी एक्साइटेड हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 को फिनाले से पहले मिले टॉप 6 कंटेस्टेंट्स, जानें लिस्ट में किस-किसका नाम
सितारे जमाएंगे रंग
वहीं दूसरी ओर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स को एंटरटेन करते नजर आएंगे. इसके साथ ही बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख भी शो में दिखाई देंगे. रितेश अपने अपकमिंग शो बिग बॉस मराठी की अनाउंसमेंट करते दिखाई देंगे. इसके साथ ही कलर्स टीवी के नए टीवी सीरियल ‘सहर’ की कास्ट भी वीकेंड का वार में रंग जमाती नजर आएगी. इसमें पार्थ समथान और माही विज ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के फिनाले से पहले हुआ डबल एलिमिनेशन, बाहर हुए ये 2 कंटेस्टेंट्स
कब होगा फिनाले?
बता दें ये वीकेंड का वार इस सीजन का आखिरी वीकेंड का वार होने वाला है. इसके बाद अगले हफ्ते 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है. वहीं ‘बीबी तक’ की रिपोर्ट के अनुसार इस वीकेंड का वार में शहबाज बदेशा और अशनूर कौर घर से बेघर होने वाले हैं. इन दोनों के एविक्शन के बाद टॉप 6 में अमाल मलिक, गौरव खन्ना, मालती चाहर, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे नजर आएंगे.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
10 mins agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
4 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
6 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
6 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
8 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
9 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines