Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में शुरुआत से ही कुनिका सदानंद सबको चुभ रही हैं. वो कुछ न कुछ ऐसा कर देती हैं, या बोल देती हैं कि सब लोग उनके खिलाफ हो जाते हैं. वीकेंड का वार पर कुनिका सदानंद को होस्ट फराह खान से रियलिटी चेक मिला है. तान्या मित्तल और जीशान कादरी के साथ उन्होंने जो किया था, उसके बाद न सिर्फ कंटेस्टेंट्स बल्कि फराह खान भी उनके खिलाफ दिखाई दीं. अक्षय कुमार भी बातों-बातों में कुनिका को ताना मार रहे थे. फिर भी इस शो में 2 ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जो कुनिका सदानंद के अंधभक्त बने हुए नजर आ रहे हैं.
नीलम और शहबाज को हुई कुनिका की चिंता
कुनिका के ये सपोर्ट्स कोई और नहीं बल्कि नीलम गिरी और शहबाज बदेशा हैं. नीलम तो शुरू से ही कुनिका के गलत और सही में उनके साथ खड़ी हुई नजर आ रही हैं, लेकिन अब शहबाज भी कुनिका के गुणगान गाते हुए नजर आ रहे हैं. अब इस शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में नीलम और शहबाज लिविंग एरिया में कुनिका का टॉपिक डिस्कस कर रहे हैं. नीलम कहती हैं कि जब भी कुनिका मैम की बात आती है तो गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज ताक में रहते हैं और उन पर चढ़ जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Deepak Kalal को फ्लाइट में पड़े थप्पड़-मुक्के, हवा में हाथापाई का वीडियो वायरल
नीलम और शहबाज को पूरे घर से हुई शिकायत
शहबाज कहते हैं कि अब नहीं करेंगे. तो नीलम उन्हें बताती हैं कि उनके आने से ठीक हो गया है, पहले लोग कुनिका के पीछे इतना पड़ जाते थे कि वो उनकी तरफ से बोलना भी चाहती थीं तो उन्हें बोलने नहीं दिया जाता था. नीलम ने बाकी कंटेस्टेंट्स पर दूसरों की आवाज दबाने का भी आरोप लगाया है. नीलम का कहना है कि कुनिका उतनी भी बुरी नहीं हैं. वो कहीं-कहीं गलत हो सकती हैं, लेकिन हर बार गलत नहीं हो सकतीं. तो दूसरी तरफ शहबाज भी कुनिका की तरफदारी करते हुए उन्हें स्ट्रोंग बता रहे हैं. शहबाज का कहना है कि पूरा घर कुनिका के खिलाफ था, लेकिन वो एक बार भी रोई नहीं.
कुनिका के लिए अभिषेक से भिड़ेंगे शहबाज
अब इन दोनों को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि दुनिया इधर से उधर ही क्यों न हो जाए, ये दोनों कुनिका का साथ देना नहीं छोड़ेंगे. वो चाहे पूरे घर की नाक में दम ही क्यों न कर दें, लेकिन इन दोनों की नजरों में कुनिका गलत नहीं हो सकतीं. आपको बता दें, तान्या मित्तल अब कुनिका का सपोर्ट करना छोड़ चुकी हैं और कहीं न कहीं इस वजह से उनकी और नीलम की दोस्ती में भी दरार पड़ गई है. दूसरी तरफ शहबाज भी अब कुनिका के लिए अभिषेक से भिड़ने वाले हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines