Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ में इस वक्त कुनिका के नाम के ही चर्चे हो रहे हैं। किसी के लिए वो मां समान हैं, तो किसी की मां पर अटैक कर वो शो में सबकी गालियां खा रही हैं। आधे से ज्यादा घर इस वक्त कुनिका के खिलाफ है। तान्या मित्तल को लेकर उन्होंने जो कमेंट्स किए हैं, उसके बाद गौरव खन्ना, अमाल मलिक और जीशान कादरी ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई है। इसके बाद कुनिका के सपोर्ट में अब दूध वाला कम्युनिटी उतर आई है। अब दूध वालों का इस मामले से क्या कनेक्शन है? चलिए ये भी जान लेते हैं।
कुनिका के बेटे ने जीशान को दिया करारा जवाब
दरअसल, वीकेंड का वार एपिसोड में कुनिका का सपोर्ट करने के लिए उनके बेटे अयान सलमान खान के साथ स्टेज पर दिखाई दिए थे। इस दौरान अयान ने अपनी मां का सपोर्ट करते हुए उन्हें बताया था कि उन्हें बाहर सब लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। यहां तक कि उनका दूधवाला उनकी तारीफ करता है और उन्हें वोट करता है। अब जब तान्या मित्तल के साथ कुनिका सदानंद का पंगा हुआ, तो गुस्से में जीशान कादरी ने कुनिका के साथ-साथ उनके बेटे को भी लपेट लिया।
जीशान ने उड़ाया दूध वाला कम्युनिटी का मजाक
जीशान ने कैमरे में कहा था कि ‘अयान देख ले अपनी मां को, ये है उनकी सच्चाई।’ साथ ही मजाक उड़ाते हुए जीशान ने अयान को मैसेज दिया था कि अपनी मां को दूधवालों से ही वोट दिलवाना। अब दूधवालों को बीच में आता देख अयान ने सोशल मीडिया के जरिए जीशान कादरी को करारा जवाब दिया है। फैंस कब से इंतजार कर रहे थे कि जीशान के इस मैसेज पर अयान क्या रिएक्शन देंगे? अब अयान ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दूध वाला कम्युनिटी शेर की तरह दहाड़ती हुई और कुनिका को सपोर्ट करती हुई नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: ‘डबल स्टैंडर्ड…’, Kunicka पर फूटा Gauahar Khan का गुस्सा, Tanya Mittal को मिला Bigg Boss एक्स विनर का सपोर्ट
अयान ने वीडियो में दिखाई दूध वाला कम्युनिटी की ताकत
अयान रात में वीडियो बना रहे हैं। वो बोलते हैं, ‘दूध वाला कम्युनिटी? कौन-सी दूध वाला कम्युनिटी?’ इसके बाद वो इशारा करके रुकने के लिए कहते हैं और अपने पीछे खड़ी भारी भीड़ दिखाते हैं। ये सभी दूध वाले हैं और खुलकर कुनिका को सपोर्ट कर रहे हैं। सभी लोगों ने दिल बनाकर न सिर्फ कुनिका को प्यार और सपोर्ट दिखाया है, बल्कि जीशान कादरी के ताने पर प्यार से वार भी कर दिया है। अब कुनिका के बेटे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और इसमें मीम्स भी बन रहे हैं।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines