Bigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में घर के डायनामिक्स बदलने वाले हैं। जिन कंटेस्टेंट्स ने शो में मजबूत रिश्ते बनाए हैं, अब वो भी हिलने वाले हैं। कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। ये दोनों घर में मां- बेटी की तरह रह रही हैं। एक हफ्ते से तान्या सभी से कुनिका के लिए लड़ती हुई नजर आ रही हैं। पूरे घर के खिलाफ जाकर तान्या ने कुनिका को ‘बिग बॉस 19’ का पहला कैप्टन बनाया था। इसके बाद दोनों हर वक्त एक-दूसरे के साथ नजर आईं। हालांकि, अब दोनों का रिश्ता शो में टूट सकता है।
कुनिका ने तान्या को बताया घासलेट
‘बिग बॉस 19’ का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच फूट पड़ती हुई दिखाई दे रही है। तान्या सामने से आकर कुनिका से चीजें क्लियर करने की कोशिश करती हैं, लेकिन कुनिका के जवाब से समझ आ रहा है कि वो तान्या की एक नहीं सुनने वालीं। तान्या कुनिका से कहती हैं कि उन्हें ये नहीं कहना चाहिए था कि उन्होंने घासलेट का काम किया। तान्या कहती हैं, ‘मैं आपसे इतना प्यार करती हूं कि मैं 1 हफ्ते से पूरे घर की गालियां खा रही हूं।’
कुनिका ने तान्या को कह दिया ‘अड़ियल टट्टू’
तब कुनिका कड़े शब्दों में कहती हैं, ‘मैं आपको एक हफ्ते से समझा रही थी, तब भी आप अड़ियल टट्टू की तरह अपने पॉइंट पर अड़े हो। अगर आपको लगता है कि मैं बहुत ओपिनियनेटिड हूं, मैं किसी की बात नहीं सुनती… तो मुझसे दूर ही रहिए आप। आप मुझसे प्यार मत करिए प्लीज , छोड़ दो।’ तभी तान्या उन्हें पलटकर जवाब देती हैं कि अगर वो उन्हें घासलेट कहेंगी, तो वो उन्हें क्लियर करेंगी और अगर वो उनकी मम्मी को लेकर कुछ भी बोलेंगी तो वो ऑफेंड होंगी।
यह भी पढ़ें: Gen Z बदल देंगे इन 5 सुपरहिट फिल्मों को देखने का नजरिया, ‘हीरो’ ही लगने लगेगा ‘विलेन’
तान्या और कुनिका के बीच दिखी दरार
तान्या कुनिका को समझाते हुए कहती हैं कि वो इरिटेट हो रही हैं वो ठीक है, लेकिन जैसे कुनिका की पर्सनालिटी है, उनकी भी एक पर्सनालिटी है। साथ ही सवाल करती हैं कि जब कोई उन्हें उनकी गलती बताता है तो वो ऑफेंड क्यों होती हैं? बस फिर क्या था? कुनिका ने भी तान्या को कह दिया कि वो उनका मूड और ईगो हैंडल नहीं कर पाएंगी। इसके बाद तान्या इस बारे में नीलम गिरी से भी बात करती हैं और उन्हें बताती हैं कि कुनिका को हमेशा लगता है कि वो हमेशा सही होती हैं। लेकिन वो हमेशा सही कैसे हो सकती हैं? अब ये देखकर लग रहा है कि जल्द ही तान्या कुनिका का साथ छोड़ सकती हैं।
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
6 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
8 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
9 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
11 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
12 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
13 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
14 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines