Bigg Boss 19 House First Look: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के घर की पहली झलक सामने आ गई है। मेकर्स ने सलमान खान के शो के लग्जरी घर का वीडियो जारी कर दिया है। जियोहॉस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में शो के 19वें सीजन के घर की झलक देखने को मिल रही है। बिग बॉस 19 का घर बेहद लग्जरी है और इस बार बहुत कुछ खास है।
वीडियो में क्या-क्या?
जियोहॉस्टार ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें घर का पूरा टूर कराया गया है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शो के घर का किचन, लिविंग रूम, डाइनिंग हॉल, जिम, असेंबली रूम सभी को दिखाया गया है। पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि इंतजार खत्म, बिग बॉस हाउस है तैयार, अब देखना है क्या खूब चलेगी यहां घरवालों की सरकार?
फैंस हुए एक्साइटेड
गौरतलब है कि सलमान खान के शो के शुरू होने में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है। 24 अगस्त को शो का ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है। इसके पहले मेकर्स ने शो के घर की झलक दिखा दी है। शो के घर को देखने के बाद फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। हर कोई शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अभी शो के कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट सामने नहीं आई है।
कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल लिस्ट नहीं आई
बता दें कि शो की अप्रोच लिस्ट कंटेस्टेंट्स में 50 से भी ज्यादा नाम हैं। हालांकि, अभी ऑफिशियल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने नहीं आई है। लोगों को बेसब्री से इसका भी इंतजार है कि सलमान खान के शो में कौन-कौन आएगा? और इस बार के कंटेस्टेंट्स कौन-कौन होने वाले हैं?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के सेट पर दिखें Salman Khan, भाईजान का ‘दबंग’ लुक वायरल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
18 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
20 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
22 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines