Bigg Boss 19 Grand Premiere: ‘बिग बॉस सीजन 19’ का ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड आ चुका है। अब सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ से पूछा है कि इस बार सीजन पहले से कैसे अलग होगा? और घरवालों की सरकार का क्या मतलब है? ऐसे में ‘बिग बॉस’ ने शो के होस्ट को वो 4 बदलाव बताए, जो इस सीजन में लोगों को देखने को मिलेंगे। ये 4 बदलाव घर के 4 अलग-अलग कोनों में देखने को मिलेंगे। अब ये 4 कोने कोन-से हैं और इनमें क्या अलग होने वाला है? चलिए जानते हैं।
रणभूमि का मैदान
इस बार रणभूमि की डोर पूरी तरह से घरवालों के हाथ में होगी। अब घरवाले ही फैसला लेंगे कि उन्हें जीत को विरोधी से छीनना है, या उन पर वार करना है। यानी इस बार ‘बिग बॉस’ में सभी टास्क और एक्टिविटी ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट्स के ही हाथ छोड़ने वाले हैं। ‘बिग बॉस’ ने रणभूमि से अपनी डोर काट ली है।
सलमान खान का जोन
लिविंग एरिया में कभी सलमान खान तो कभी बिग बॉस ने सभी घरवालों को बिठाकर गाइड किया है। इन दोनों ने कंटेस्टंट्स को सही रास्ता दिखाया है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। अब इस सीजन में घरवालों की उलझने वो खुद ही सुलझाएंगे। इस दौरान सलमान खान ने नेशनल टीवी पर कहा कि ये तो उनकी लाइफ की स्टोरी है और वो खुद अपनी प्रॉब्लम्स सुलझाते हैं, कोई और ये नहीं कर सकता।
किचन एरिया
‘बिग बॉस’ की रसोई में सालों से साजिशें पक्ति हुई नजर आई हैं। इस बार ‘बिग बॉस’ की स्पेशल रेसिपी क्या है और इस बार मेन्यू में क्या है? वो भी ‘बिग बॉस’ ने बताया है। यानी इस बार ‘बिग बॉस’ सिर्फ स्वाद चखेंगे। उनका कहना है कि अब घरवाले अपना हाथ खुद जलाएं और अपनी रेसिपी खुद पकाएं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के इन कंटेस्टेंट्स के रिश्ते में आ चुकी दरार, ब्रेकअप के बाद शक्ल देखने तक को नहीं तैयार
बैडरूम
बैडरूम वो जगह जहां ढेर सारी बातें होती हैं और कई सारे राज चुप चाप सोते हैं। ‘बिग बॉस’ ने खुद कई बार उनका पर्दाफाश किया है, लेकिन ये काम भी इस बार उन्होंने घरवालों पर ही छोड़ दिया है। यानी इस बार इस घर के चारों ओर कोई डोर नहीं होगी।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
4 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines