Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने प्रीमियर से ज्यादा दूर नहीं है। आज 31 जुलाई को सलमान खान के शो का पहला प्रोमो वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जिसके बाद फैंस शो को लेकर और भी एक्साइटेड हो गए हैं। इस बीच अब ये चर्चा हो रही है कि शो ओटीटी और टीवी पर कितने बजे आएगा? साथ ही एक और शख्स को बिग बॉस 19 का ऑफर मिला है। आइए जानते हैं कि अब शो के लिए किसे अप्रोच किया गया है?
ओटीटी और टीवी पर कितने बजे आएगा शो?
सलमान खान के शो बिग बॉस 19 से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि बिग बॉस 19 की रिलीज डेट 24 अगस्त है। शो के ग्रैंड प्रीमियर का समय राज 9 बजे है। बिग बॉस 19 रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर आएगा और शो का यही एपिसोड कलर्स पर रात 10:30 बजे ऑनएयर किया जाएगा।
शो की थीम ‘पॉलिटिक्स’
इसी पोस्ट में आगे बताया गया है कि शो की थीम ‘पॉलिटिक्स’ है और घर में घरवालों की सरकार होगा और वो घर में राज करेंगे। इसके अलावा इस पेज पर एक और भी पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरुचरण सिंह उर्फ सोढ़ी को एक बार फिर से बिग बॉस 19 के मेकर्स के साथ देखा गया है।
मेकर्स ने नहीं किया ऑफिशियल
पोस्ट में आगे लिखा गया कि पिछले साल भी गुरुचरण सिंह बिग बॉस में आने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हो सकता है कि वो इस साल शो में शामिल हो जाएं। हालांकि, अभी तक उनको लेकर कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि सलमान खान के शो के लिए अबतक कई लोगों को अप्रोच किया जा चुका है। हालांकि, अभी तक शो के लिए एक भी कंफर्म कंटेस्टेंट को मेकर्स ने रिवील नहीं किया है। देखने वाली बात होगी कि शो में कौन-कौन नजर आएगा?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में चलेगी ‘घरवालों की सरकार’, Salman Khan का प्रोमो वीडियो रिलीज
संबंधित खबरें
वीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
20 mins ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
16 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
17 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
20 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
21 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
22 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
22 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
23 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
1 day ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines