हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 19 का फिनाले टास्क, कंटेस्टेंट्स को खुद चुनना पड़ा विनर; जानें किसे मिले ज्यादा वोट्स

Bigg Boss 19 Finale Task: ‘बिग बॉस 19’ के टॉप 5 फाइनलिस्ट के नाम सामने आ गए हैं. वहीं इसके साथ ही शो का फिनाले टास्क भी रिवील हो गया है. इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स खुद ही विनर चुनते नजर आने वाले हैं. चलिए आपको भी बताते हैं किसे कितने वोट्स मिले?

विज्ञापन
'बिग बॉस 19' का फिनाले टास्क हुआ रिवील

Bigg Boss 19 Finale Task: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है. 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले देखने को मिलने वाला है. इस दिन कोई एक कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी उठाता नजर आने वाला है. शो से हाल ही में मालती चाहर के एविक्ट होने के बाद अब शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं. इनमें गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे का नाम शामिल है. वहीं फिनाले टास्क की भी डिटेल्स सामने आ गई है. इस टास्क के दौरान टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को विनर चुनना पड़ेगा. चलिए आपको भी बताते हैं किस सदस्य को कितने वोट्स मिले?

फिनाले टास्क

बिग बॉस के फैन पेज बीबीतक के अनुसार शो के फिनाले टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स को खुद का नाम ना लेते हुए ये बताना है कि कौन से सदस्य के अंदर विनर बनने की क्वालिटी है. इस दौरान फरहाना भट्ट ने तान्या मित्तल का नाम लिया, तान्या मित्तल ने फरहाना का नाम लिया, गौरव खन्ना ने प्रणित मोरे का नाम लिया, अमाल मलिक ने भी प्रणित मोरे का नाम लिया और प्रणित मोरे ने गौरव खन्ना का नाम लिया. इस दौरान अमाल मलिक को किसी ने भी वोट नहीं दिया.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 को मिले टॉप 5 फाइनलिस्ट, शो के फिनाले से पहले बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट!

किसे कितने मिले वोट्स?

‘बिग बॉस 19’ के इस फिनाले टास्क के मुताबिक फरहाना को 1 वोट, तान्या को 1 वोट, गौरव को 1 वोट और प्रणित को 2 वोट्स मिले. जबकि अमाल मलिक को जीरो वोट्स मिले. अब इन वोट्स के मुताबिक घर का विनर चुना जाता है या नहीं ये तो अपकमिंग फिनाले एपिसोड में ही पता चलने वाला है. बता दें बिग बॉस के घर से मालती चाहर का पत्ता कट गया है. बीबी तक की रिपोर्ट के अनुसार मालती मिड वीक में एविक्ट हो गई हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में मीडिया ने कंटेस्टेंट्स पर दागे तीखे सवाल, गौरव खन्ना की आंखों से क्यों छलक पड़े आंसू?

टॉप 5 के बीच ट्रॉफी की जंग

हालांकि मालती चाहर का एविक्शन अपनी टेलीकास्ट नहीं किया गया है. अपकमिंग एपिसोड में मिड वीक एविक्शन वाला एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा. जिसमें नॉमिनेटेड सदस्यों में से मालती चाहर एविक्ट हो जाएंगी. फिनाले वीक में गौरव खन्ना को छोड़कर मालती चाहर, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे. वहीं अब मालती के बेघर होने के बाद अब गौरव के साथ-साथ तान्या, फरहाना, प्रणित और अमाल भी शो के फाइनलिस्ट बन गए हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें