Bigg Boss 19 में मीडिया ने कंटेस्टेंट्स पर दागे तीखे सवाल, गौरव खन्ना की आंखों से क्यों छलक पड़े आंसू?

Bigg Boss 19 के लेटेस्ट एपिसोड में घर में मीडियाकर्मियों ने एंट्री ली. इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया ने कंटेस्टेंट्स से एक के बाद एक तीखे सवाल किए. सोशल मीडिया पर लेटेस्ट प्रोमो काफी वायरल हो रहा है जिसमें गौरव खन्ना रोते नजर आ रहे हैं.

Bigg Boss 19 gaurav khanna emotional breakdown

मीडिया के सामने रोए गौरव खन्ना

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने आखिरी पड़ाव पर आ पहुंचा है. अब शो में कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. हाल ही में हुए वीकेंड का वार में शहबाज बदेशा और अशनूर कौर के बेघर होने के बाद अब घरवाले फिनाले वीक में एंट्री कर चुके हैं. लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस के घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें मीडियाकर्मियों ने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स पर एक के बाद एक तीखे सवाल दागे. इस दौरान तान्या मित्तल से सबसे ज्यादा सवाल पूछे गए. वहीं मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें मीडिया के सवाल को सुनकर गौरव खन्ना इमोशनल हो गए और मीडिया के सामने गौरव के आंसू छलक पड़े.

मीडिया ने किए तीखे सवाल

‘बिग बॉस 19’ में अब गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, मालती चाहर और प्रणित मोरे ही बचे हैं. इन कंटेस्टेंट्स के गेम को लेकर लेटेस्ट एपिसोड में मीडिया ने कई सवाल-जवाब किए. जहां सभी कंटेस्टेंट्स ने इन मीडियाकर्मियों को एक से बढ़कर एक जवाब भी दिए. इसी बीच गौरव खन्ना की पर्सनल लाइफ से जुड़ा सवाल भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठता दिखाई दिया. सोशल मीडिया पर अब लेटेस्ट प्रोमो काफी वायरल हो रहा है.

क्यों रोए गौरव खन्ना?

प्रोमो में मीडिया ने गौरव से पूछा कि आपने शो में बोला कि आपकी पत्नी आकांक्षा को बच्चा नहीं चाहिए और आपको चाहिए. तो क्या आपने ये राज सहानुभूति पाने के लिए ऑडियंस के सामने खोला? इस पर गौरव इमोशनल हो गए और उन्होंने कहा कि ये सवाल काफी टची है. गौरव के आंसू भी छलक पड़े और उन्होंने कहा कि मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं और जब मेरी शादी हुई तो मैं भी बच्चे चाहता था, लेकिन मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं और मैं उसके लिए अपनी इच्छा भी मार सकता हूं. इस दुनिया में बहुत कम मर्द हैं जो अपनी पत्नी के लिए अपनी इच्छा को मारते हैं. मैं अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता हूं और मैं वो सब करूंगा जो उसे पसंद हो.

प्रोमो हो रहा वायरल

वहीं गौरव मीडिया से बातचीत करते हुए इमोशनल हो गए और वो रो पड़ें. गौरव के पास बैठे हुए अमाल ने भी मीडिया से कहा कि आपका ये सवाल काफी पर्सनल था और ये बिल्कुल अच्छा सवाल नहीं था. इसके साथ ही प्रोमो में देखने को मिला कि फरहाना भट्ट गौरव से पूछती हैं कि आप मीडिया के सामने क्यों रो पड़े, इस पर गौरव ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि कोई मेरी पत्नी के बारे में बात करे क्योंकि बिग बॉस में मेरी पत्नी नहीं बल्कि मैं आया हूं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ