Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले बेहद शानदार चल रहा है. शो में विनर की रेस में टॉप पांच कंटेस्टेंट्स हैं, जिसमें से अब अमाल मलिक और तान्या मित्तल का पत्ता साफ हो गया है. सलमान खान के शो को अब टॉप 3 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि इन तीनों में कौन विनर बनता है?
अमाल-तान्या बेघर
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले बेहद जोरों से चल रहा है. इस बीच शो के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स में से दो कंटेस्टेंट्स बेघर हो गए हैं और शो को उसके टॉप तीन कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. बता दें कि फिनाले की रेस से अमाल मलिक और तान्या मित्तल बेघर हो गए हैं. अब शो में सिर्फ गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और प्रणीत मोरे रह गए हैं.
शो को मिले टॉप 3
अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बेघर होने के बाद अब शो को इस सीजन के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. शो के टॉप 3 घरवालों में प्रणीत मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट हैं. इन तीनों में ट्रॉफी के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. देखने वाली बात होगी कि शो के इस सीजन का विनर कौन होता है?
बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स
सलमान खान के शो बिग बॉस के 19वें सीजन में अशनूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद, मृदुल तिवारी और अमाल मलिक और शहबाज कंटेस्टेंट्स थे. इसके अलावा शो में मालती बतौर वाइल्ड कॉर्ड शो में आई थीं. सलमान खान का ये शो हमेशा ही दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है. हर किसी ने शो को बेहद प्यार दिया है. इस बार देखने वाली बात होगी कि कौन शो की ट्रॉफी लेकर घर से बाहर जाता है?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के ग्रैंड फिनाले में धमकी के बाद भी पहुंचे पवन सिंह, Salman Khan संग लगाए ठुमके
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
1 hr agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
1 hr ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
10 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
11 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
14 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
17 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines