Bigg Boss 19, Pawan Singh: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ अपने ग्रैंड फिनाले को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है. जल्द ही शो का ग्रैंड फिनाले भी शुरू हो जाएगा. शो के फिनाले में कई खास मेहमान आने वाले हैं, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का भी नाम है, लेकिन शो के फिनाले से पहले पवन सिंह को धमकी मिली है. अब सवाल ये है कि क्या पवन सिंह सलमान खान के शो के फिनाले में शामिल होंगे या नहीं?
पवन सिंह को मिली धमकी
दरअसल, पवन सिंह को किसी और ने नहीं बल्कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से फोन पर धमकाया गया है. जी हां. इसके पीछे की वजह फिनाले में सलमान खान के संग स्टेज शेयर करना है. सूत्रों की मानें तो जानकारी है कि बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में शामिल होने के ठीक पहले पवन सिंह को धमकी भरा फोन कॉल आया है.
सलमान के साथ स्टेज शेयर…
पवन सिंह को फोन करने वाले कॉलर ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है. धमकी देने वाले ने पवन सिंह से कहा है कि वो फिनाले में ना जाए. जानकारी की मानें तो कॉलर ने पवन सिंह से कहा कि अगर उन्होंने सलमान खान के संग स्टेज शेयर किया, तो वो आगे कभी काम नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा पवन सिंह से मोटी रकम भी मांगी गई है.
पुलिस ने जांच की शुरू
जैसे ही पवन सिंह को ये धमकी मिली, तो उन्होंने तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस ने कॉल डिटेल्स और मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू की है. अब सवाल ये है कि क्या पवन सिंह शो के फिनाले में शामिल होंगे या नहीं? तो आपको बता देते हैं कि धमकी मिलने के बाद भी पवन सिंह ने फिनाले में शामिल होने का फैसला किया है.
सलमान को मिल चुकी है कई बार धमकियां
मामले को देखते हुए पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ कॉल के सोर्स का पता लगाने में जुटी हुई है. गौरतलब है कि सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिल चुकी है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से लगातार धमकियों के बाद सलमान खान की सुरक्षा में भी इजाफा किया गया था.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Voting Trend में कौन नंबर 1? फिनाले से पहले सबसे बड़ा उलट फेर
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines