Bigg Boss 19 Grand Finale: टीवी के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है. शो से अमाल मलिक बाहर हो गए हैं. इसी के साथ शो को उसके टॉप चार कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. सलमान खान के शो में पवन सिंह ने अपनी धमाकेदार एंट्री से हर किसी का दिल जीत लिया है. हालांकि, सलमान के शो के फिनाले में आने से पहले पवन सिंह को धमकी भी मिली थी. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में पवन सिंह ने बेहद शानदार एंट्री की. इस दौरान पवन सिंह ने सबका दिल जीत लिया. इतना ही नहीं बल्कि पवन ने सलमान से कहा कि वो भाईजान के बेहद बड़े फैन हैं और उन्हें दिल से भाई मानते हैं. इसके बाद पवन सिंह ने अपनी मधुर आवाज में भोजपुरी गाना गाया, जिस पर नीलम गिरी ने ठुमके लगाए.
सलमान खान संग थिरके भोजपुरी स्टार
अब जाहिर है कि अगर शो में सलमान खान हैं, तो उनका जलवा तो बरकरार रहेगा ही. जी हां, बिग बॉस 19 के फिनाले के स्टेज पर सलमान खान भी पवन सिंह के गाने पर थिरके और इस दौरान नीलम और पवन ने भी ठुमके लगाए, जिसे लोगों का बेहद प्यार मिला है. इसके बाद शो से अमाल मलिक को बेघर किया गया और शो को टॉप 4 मिल गए.
क्या है मामला?
दरअसल, सलमान खान के शो के फिनाले में आने से पहले ही पवन सिंह को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से फोन पर धमकाया गया था. पवन सिंह को गैंग की ओर से सीधी धमकी मिली थी कि अगर उन्होंने सलमान खान के संग स्टेज शेयर किया, तो वो आगे कभी काम नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा पवन सिंह से मोटी रकम भी मांगी गई है. हालांकि, बावजूद इसके पवन सिंह शो के फिनाले में आए. अब देखने वाली बात होगी कि शो का विनर कौन होता है?
यह भी पढ़ें- ‘सलमान के साथ अगर…’, क्या बिग बॉस 19 के फिनाले में नहीं आएंगे पवन सिंह? भोजपुरी स्टार को मिली धमकी
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines