Bigg Boss 19 First Finalist: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में वीकेंड का वार में कुनिका सदानंद के एविक्ट होने के बाद घरवालों में ‘टिकट टू फिनाले’ को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो जारी किया है जिसमें ‘टिकट टू फिनाले’ जीतने के लिए घरवालों के बीच टास्क देखने को मिला. वहीं अब शो के पहले फाइनलिस्ट का नाम भी सामने आ गया है. इस कंटेस्टेंट ने ‘टिकट टू फिनाले’ जीतने के साथ-साथ इस सीजन की आखिरी कैप्टेंसी भी अपने नाम कर ली है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘बिग बॉस 19’ का पहला फाइनलिस्ट कौन बना है?
कौन-कौन बने कंटेंडर?
‘बिग बॉस 19’ में कुनिका सदानंद के जाने के बाद अब सिर्फ 8 कंटेस्टेंट्स ही शो में बचे हैं. इनमें अशनूर कौर, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, शहबाज बदेशा, फरहाना भट्ट, मालती चाहर और तान्या मित्तल शामिल है. अब मेकर्स ने जो नया प्रोमो जारी किया है इसमें इन आठों सदस्यों के बीच ‘टिकट टू फिनाले’ की रेस देखने को मिली. वहीं अशनूर कौर, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट ‘टिकट टू फिनाले’ के 4 कंटेंडर्स बने.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: टिकट टू फिनाले टास्क के दावेदार बने ये कंटेस्टेंट्स, एक नाम करेगा हैरान
शो का पहला फाइनलिस्ट कौन?
‘टिकट टू फिनाले’ के चारों कंटेंडर्स के बीच बिग बॉस ने एक फाइनल टास्क रखा. वहीं जो भी इस टास्क को जीतेगा वो शो का पहला फाइनलिस्ट बन जाएगा और साथ ही ये कंटेस्टेंट इस सीजन का आखिरी कैप्टन भी बनेगा. वहीं अब बिग बॉस के फैन पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक इस टास्क को गौरव खन्ना ने जीत लिया. गौरव शो के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं. वहीं फाइनलिस्ट बनने के साथ-साथ गौरव घर के कैप्टन भी बन गए हैं. पहले दिन से कैप्टन बनने के लिए कड़ी मशक्कत करने वाले गौरव अब फाइनली कैप्टन बन गए हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के 13वें हफ्ते में किसकी पॉपुलैरिटी सबसे ज्यादा, देखें टॉप 3 में कौन-कौन?
कब होगा ग्रैंड फिनाले?
बता दें ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले की डेट भी सामने आ गई है. सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले अगले हफ्ते 7 दिसंबर को होने वाला है. इस दौरान कोई एक कंटेस्टेंट शो की ट्रॉफी को उठाता नजर आएगा. वहीं घर में मिड वीक भी एविक्शन देखने को मिल सकता है. अब आने वाले दिन घरवालों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं.
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines