हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseBigg Boss 19 की पूरी अप्रोच लिस्ट में कौन-कौन, किसने किया Salman Khan के शो का ऑफर रिजेक्ट?

बिग बॉस 19। image credit- instagram
विज्ञापन

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ इन दिनों खूब लाइमलाइट में बना हुआ है। फैंस शो के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो को लेकर हर रोज कोई ना कोई नया अपडेट भी सामने आते रहते हैं। इस बार बिग बॉस का 19वां सीजन आने वाला है। मेकर्स शो के लिए कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। इस बीच अब इस बार शो के लिए अप्रोच किए गए कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट आ गई है। साथ ही वो भी कि किसने शो के ऑफर को रिजेक्ट किया है। आइए जानते हैं इनके बारे में…

शो की अप्रोच लिस्ट में कौन-कौन?

सलमान खान के शो की अप्रोच लिस्ट की बात करें तो इस लिस्ट में कई पॉपुलर नाम हैं। इस बार मेकर्स ने गौरव खन्ना, चित्रांशी ध्यानी, करण सिंह, डेजी शाह, भाविका शर्मा, मिस्टर फैजू, अपूर्व मुखीजा, धीरज धूपर, फ्लाइंग बीस्ट, श्रीराम चंद्रा, धनश्री, रीम, श्रद्धा, खुशी दुबे, लक्ष्य चौधरी, हुनर हाली, मोनालिसा, खुशी मुखर्जी, कनिका मान, मदालसा शर्मा को शो के लिए अप्रोच किया गया है और शो के लिए इनकी बातचीत चल रही है।

किसने किया शो के ऑफर को रिजेक्ट?

इसके अलावा अगर उन लोगों की बात करें जिन्होंने शो के ऑफर को रिजेक्ट किया है, तो इस लिस्ट में भी कई बड़े नाम शामिल हैं। सलमान खान के शो को रिजेक्ट करने की लिस्ट में राज कुंद्रा, पूरव, लता सबरवाल, विक्रम सिंह, ममता, मुनमुन दत्ता, जन्नत, समय रैना, शरद मल्होत्रा, राम कपूर, अनीता, कृष्णा श्रॉफ और यूलिया वंतूर का नाम शामिल है। इन लोगों को मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया था, लेकिन इन्होंने शो के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया।

विज्ञापन

कब होगा शो का प्रीमियर?

इसी के साथ अगर सलमान खान के शो के प्रीमियर की बात करें तो सुनने में आया है कि अगस्त के पहले हफ्ते में शो का प्रीमियर हो सकता है। हालांकि, अभी मेकर्स ने शो को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन कहा यही जा रहा है कि शो अगस्त में शुरू होगा। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस पांच महीने तक चलेगा और ये सबसे लंबा सीजन होगा। अब वक्त के साथ ही पता लगेगा कि शो को लेकर क्या आधिकारिक अपडेट्स हैं।

यह भी पढ़ें- Yogita Bihani कौन हैं? जिन्होंने Archana Puran Singh के बेटे संग रिलेशनशिप किया कंफर्म

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola