Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में अभी तक एक भी एविक्शन नहीं हुआ है. तीसरे हफ्ते में जाकर अब एक कंटेस्टेंट के शो से बाहर होने का नंबर आया है. इस बार बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. मृदुल तिवारी, नतालिया जानोजेक, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर के सिर पर बेघर होने की तलवार लटक रही है. इसी बीच अब उस नाम का खुलासा हो चुका है कि इस बार कौन शो से बाहर होगा. यानी एपिसोड रिलीज होने से पहले ही इविक्टेड कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो गया है.
कौन होगा ‘बिग बॉस 19’ से आउट?
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतालिया जानोजेक इस हफ्ते ‘बिग बॉस 19’ से बाहर होने वाली हैं. यानी इस सीजन की पहली इविक्टेड कंटेस्टेंट नतालिया जानोजेक होंगी. आपको बता दें, नतालिया जानोजेक शो में ज्यादा दिखाई नहीं दे रही हैं. उनके कम दिखने के कारण उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले सबसे कम वोट्स मिलने वाले हैं. नतालिया जानोजेक को पहले ही कम लोग जानते थे और उन्होंने इस शो पर भी कोई खास योगदान नहीं दिया. नतालिया ने न कोई किसी झगड़े में और न ही किसी टास्क में अपनी असली पर्सनालिटी दिखाई है.
नतालिया के जाने से मृदुल को लगेगा झटका
नतालिया जानोजेक सिर्फ मृदुल के सहारे इस शो में नजर आ रही हैं. मृदुल तिवारी अब नतालिया जानोजेक को लेकर काफी सीरियस हो गए हैं. वहीं, बसीर अली भी नतालिया में दिलचस्पी दिखा रहे हैं और इससे पहले कि शो में लव ट्रायंगल शुरू होता, नतालिया का बाहर जाने का नंबर आ गया. वैसे सोशल मीडिया पर बसीर और नतालिया के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. लोग बसीर को नतालिया से रोमांटिक बातें करते देखकर भड़के हुए हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में Nehal Chudasama की हिप्पोक्रेसी का मिला सबूत, एक टास्क में बाहर आए 2 रूप
नतालिया हैं सबसे कमजोर सदस्य
आपको बता दें, नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सबसे कमजोर नतालिया जानोजेक ही नजर आ रही थीं. ऐसे में नतालिया जानोजेक का एलिमिनेशन काफी फेयर लग रहा है. उनके बेघर होने से शो पर कोई खास असर भी नहीं पड़ेगा क्योंकि वो दिखाई ही नहीं दे रही थीं. अब उनके बेघर होने के बाद शो में क्या ट्विस्ट आता है? ये देखना होगा. वैसे ये भी रूमर्स उड़ रही हैं कि जल्द ही शो में 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं.
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
58 mins ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
1 hr ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
20 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
22 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
23 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines