Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में नॉमिनेशन के बाद अब कैप्टेंसी की रेस छिड़ चुकी है। अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टन बनने की रेस देखने को मिलेगी। वहीं पहले ही दिन सीक्रेट रूम पहुंची फरहाना भट्ट को भी इस टास्क में स्पेशल पावर दी गई है। जिसे इस्तेमाल करके वो कैप्टेंसी टास्क में ट्विस्ट लेकर आ सकती हैं। चलिए आपको भी बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिलने वाला है?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: नॉमिनेशन में कंटेस्टेंट्स के टारगेट पर आईं Neelam Giri, जानें कंटेस्टेंट्स ने क्या दिए कारण?
घर में होगा कैप्टेंसी टास्क
‘बिग बॉस’ के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ के अनुसार अपकमिंग एपिसोड में सभी घरवालों के बीच कैप्टेंसी को लेकर जंग देखने को मिलेगी। इस दौरान कंटेस्टेंट के बीच घर में मैरी गोल्ड टास्क होगा। इस टास्क में गार्डन एरिया को 4 घरों में बदल दिया है। टास्क के दौरान घर में ‘घुमी घुमी, झूमी झूमी’ गाना चलेगा जिस पर कंटेस्टेंट्स को डांस करना होगा फिर गाना बंद होने पर घरों में अंदर जाना होगा। जो लास्ट में बाहर रह जाएगा वो रेस से बाहर हो जाएगा।
फरहाना को मिली पावर
अब बिग बॉस ने इस टास्क में एक और ट्विस्ट डाला। सीक्रेट रूम में बैठी फरहाना भट्ट को बिग बॉस ने एक स्पेशल पावर दी। अपनी पावर का इस्तेमाल करके फरहाना टास्क के पहले राउंड में किसी भी एक सदस्य को आउट करके उस कंटेस्टेंट को कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर सकती हैं। फरहाना अब किस सदस्य का पत्ता कैप्टेंसी रेस से काटती हैं वो तो अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलने वाला है।
कौन हुआ रेस से बाहर?
बता दें रिपोर्ट के मुताबिक बसीर अली कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो गए हैं। अब वो पहले हफ्ते में कैप्टन नहीं बन सकते हैं। अपकमिंग एपिसोड में ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि घर का पहला कैप्टन कौन बनता है। सोशल मीडिया पर भी शो को लेकर काफी बज बना हुआ है। घर में शुरुआत के दिनों में ही लड़ाइयां देखने को मिल रही है, जिससे घमासान मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Gaurav Khanna ने क्या किया? दूसरे ही दिन निकले Awez Darbar के आंसू
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
25 mins ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines