Bigg Boss 19 Final Predictions: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो अपने फिनाले के बेहद करीब है. ऐसे में हर कोई बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. शो के विनर को लेकर लोगों में अलग ही एक्साइटमेंट भी देखी जा रही है. हर कोई अपने चहेते को सपोर्ट करने में लगा है. इस बीच अब शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स के बारे में जान लेते हैं, जो बिग बॉस 19 की ट्रॉफी के हकदार हैं. आइए जानते हैं कि कौन हैं शो के टॉप थ्री कंटेस्टेंट्स?
कौन हैं बिग बॉस 19 के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स?
- गौरव खन्ना
- फरहाना भट्ट
- प्रणीत मोरे
गौरव खन्ना
टेलीविजन के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना की अगर बात करें तो गौरव ने सलमान खान के शो में अपनी मजबूत पकड़ बनाकर रखी है. शो में गौरव ने हर एक टास्क और सिचुएशन को बेहद शानदार ढंग से हैंडल किया और एक शानदार प्लेयर की तरह इस गेम को खेला. हालांकि, इस दौरान कंटेस्टेंट्स ने गौरव को चुनौती भी दी, लेकिन गौरव ने बेहद समझदारी से अपने गेम को खेला और अपनी इमेज को बरकरार रखा. उम्मीद की जा रही है कि गौरव शो के विनर हो सकते हैं.
फरहाना भट्ट
बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट की बात करें तो कहा जा रहा है कि फरहाना भट्ट शो की रनर-अप रह सकती है. शो में फरहाना का गेम बेहद उतार-चढ़ाव वाला रहा है, लेकिन फिर भी उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है. इस दौरान फरहाना को घरवालों की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी फरहाना ने अपनी इमेज को कायम रखा. फरहाना को दर्शकों का प्यार भी मिला है और उम्मीद है कि फरहाना शो में रनर-अप रह सकती हैं.
प्रणीत मोरे
इसके अलावा अगर सलमान खान के शो के तीसरे टॉप कंटेस्टेंट की बात करें तो इसमें प्रणीत मोरे का नाम शामिल है. भले ही प्रणीत को घर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा और उन्हें हर एक कदम फूंक-फूंक कर रखना पड़ा, लेकिन प्रणीत ने अपने गेम को बेहद ढंग से खेला है. माना जा रहा है कि प्रणीत शो में तीसरे नंबर पर रह सकते हैं.
कब होगा फिनाले?
अभी किसी भी कंटेस्टेंट को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं है. शो के फिनाले में ही पता लगेगा कि शो के असली टॉप 3 और विनर कौन हैं? इसके लिए सबको बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले का इंतजार करना होगा. बता दें कि सलमान खान के शो का फिनाले 7 दिसंबर को होगा.
यह भी पढ़ें- ‘मैं शादी की पुष्टि…’, Vijay Deverakonda संग शादी पर क्या बोलीं Rashmika Mandanna?
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
32 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
37 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
38 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines