Bigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में ये हफ्ता कुछ ऐसा बीता है कि सलमान खान भी अपना आपा खो सकते हैं. कुछ कंटेस्टेंट्स ने तो इस बार अपनी हदें ही पार कर दीं. दिखने के चक्कर में कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसी हरकतें कर बैठे कि फैंस भी इंतजार कर रहे हैं कि कब भाईजान आएंगे और इनकी क्लास लगाएंगे. इस लिस्ट में सबसे ऊपर फरहाना भट्ट का नाम है. फरहाना ने इस शो में अपनी गलतियों से भी कुछ नहीं सीखा. सलमान खान पहले भी फरहाना को वीकेंड का वॉर पर डांट लगा चुके हैं. एक हफ्ते उस डांट का असर रहने के बाद फरहाना फिर उसी ट्रैक पर आ गई हैं. इस हफ्ते उन्होंने 3 ऐसी हरकतें की हैं, जिनके लिए उन्हें सलमान के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 का असली हीरो कौन? एक झटके में पलट दिया पूरा मुद्दा और दिलाया इंसाफ
कुनिका सदानंद से बदतमीजी
कुनिका सदानंद के साथ फरहाना भट्ट ने जिस तरह से बर्ताव किया है, उसके बाद उन्हें काफी नापसंद किया जा रहा है. फरहाना ने कुनिका के साथ नेशनल टीवी पर जमकर बदतमीजी की है. उनकी बातें और लहजा इतना खराब था कि उनके अपने दोस्त उन्हें गलत ठहराते नजर आए. फरहाना गुस्से में कुनिका के साथ तू-तड़ाक पर उतर आईं. उन्होंने इसके अलावा भी कई कंटेस्टेंट्स के साथ फिर से असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया है. उनके इसी रवैये के लिए उन्हें शो के होस्ट ने पहले भी टोका था.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 फेम Arun Mashettey बने पापा, बेटी का नाम और चेहरा भी किया रिवील
टास्क में गड़बड़
पहले जब कैप्टन्सी की दावेदारी हासिल करनी थी, तो टास्क में फरहाना ने घर के राशन की परवाह किए बिना खुदगर्जी दिखाई. फरहाना ने जीतने के लिए जरूरी राशन भी दांव पर लगा दिया. उन्हें इस बात का जरा भी पछतावा नहीं है. साथ ही जब उन्हें संचालक बनाया गया, तो वो चीटिंग करती हुई भी नजर आईं. डांस पार्टी के दौरान वो चेयर पर बैठकर बिना बात झगड़े करती हुई दिखाई दीं. सब उन्हें समझाते रहे, लेकिन वो जिद पर अड़ी थीं. उनकी वजह से बार-बार टास्क डिस्टर्ब हो रहा था.
अशनूर कौर को लेकर फालतू टिप्पणियां
फरहाना भट्ट इस पूरे हफ्ते अशनूर को टारगेट करती हुई नजर आई हैं. अभिषेक बजाज के साथ वो लगातार अशनूर कौर का लिंक अप कर रही हैं और उनका नाम बिना बात किसी भी चीज में घसीट रही हैं. अशनूर को लेकर उन्होंने जिस तरह से अभिषेक को कहा था ‘अपनी मैडम को कहो’, वो इस बात के लिए भी सलमान खान के गुस्से का शिकार बन सकती हैं. खुद बसीर अली के साथ मिलकर खेल रहीं फरहाना जब दूसरी लड़की पर ऐसी टिप्पणियां करती हैं, तो दर्शक भी भड़क उठते हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines