Bigg Boss 19 Farhana Bhat: बिग बॉस 19 में पहले ही हफ्ते में काफी कुछ मसाला देखने को मिला। शो में लड़ाई-झगड़ों के साथ-साथ हाईवोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। शो की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट सीक्रेट रूम से वापस आ गई हैं। वहीं वापस आते ही उन्होंने घरवालों के कई राज खोले हैं। इसके साथ ही फरहाना ने गौरव खन्ना और जीशान कादरी के बीच भी सुलह करा दी है। सोशल मीडिया पर भी फरहाना भट्ट ट्रेंड कर रही हैं। चलिए आपको भी बताते हैं फरहाना के आने के बाद घर में और क्या-क्या देखने को मिला?
यह भी पढ़ें: फरहाना की हुई Bigg Boss हाउस में री-एंट्री, क्यों आते ही बसीर और प्रणित पर बरसी?
सीक्रेट रूम से वापसी
फरहाना भट्ट शो की ऐसी कंटेस्टेंट हैं जिन्हें घरवालों ने पहले ही दिन घर से बेघर कर दिया था। हालांकि बिग बॉस ने उन्हें सीक्रेट रूम में डाल दिया था। सीक्रेट रूम से फरहाना घरवालों की सारी बातें सुन रही थीं और साथ ही बिग बॉस के सामने अपने पॉइंट ऑफ व्यू भी रखती नजर आ रही थीं। वहीं अब लेटेस्ट एपिसोड में फरहाना की एंट्री फिर से घर में हो गई है।
प्रणित और बसीर पर फूटा गुस्सा
घर में वापसी करते ही फरहाना ने घरवालों के राज खोल दिए। बसीर अली और प्रणित मोरे को फरहाना ने खूब खरी-खरी सुनाई। जहां बसीर के साथ फरहाना अपनी भड़ास निकालती दिखीं वहीं दूसरी ओर प्रणित के जोक्स पर भी कमेंट करते हुए फरहाना ने कहा कि उनके जोक्स बेहद खराब होते हैं। इसके साथ ही कुनिका सदानंद के बारे में भी फरहाना ने गौरव को बताया कि कुनिका पीठ पीछे लोगों को गौरव के बारे में भड़काती हैं।
गौरव और जीशान के बीच सुलह
फरहाना के आने से जो सबसे बड़ा कलेश खत्म हुआ वो गौरव और जीशान कादरी का ही था। फरहाना ने गौरव और जीशान को कहा कि वो घर में सबसे ज्यादा रियल लग रहे हैं और उन दोनों को आपस में दोस्ती कर लेनी चाहिए। फरहाना की बात सुनकर गौरव और जीशान ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और अपने बीच के विवादों को खत्म भी कर लिया। अब घर में फरहाना के बाद से जहां कुनिका और बसीर के राज खुल गए हैं तो वहीं गौरव और जीशान के बीच दोस्ती देख फैंस बाहर काफी खुश नजर आ रहे हैं। शो में अब गौरव और जीशान की जगह फरहाना और बसीर के बीच दुश्मनी हो गई है। आने वाले एपिसोड में भी फरहाना और बसीर के बीच भारी कलेश देखने को मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Farhana Bhat या राशन आधा? Gaurav Khanna के हाथ होगा सभी की किस्मत का फैसला
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
6 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
11 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
13 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
14 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
15 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
16 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
17 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines